भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

बांसी ( सिद्धार्थनगर ) के ग्राम कुडजा में सपा की पीडीए पंचायत संपन्न

बांसी के ग्राम कुडजा में पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने कहा कि पीडीए पंचायतें पीड़ितों, शोषितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के दुःख-दर्द तथा उनकी आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित की जा रही हैं।

डॉ सुनीलम ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ-साथ देश की आधी आबादी को व्यवस्था चलाने वालों, सरकार चलाने वालों ने लगातार सताया है और बहुसंख्यक गरीब जनता पर अत्याचार और शोषण किया है। जो मूल तौर पर किसानी और मजदूरी का काम करती है।
डॉ सुनीलम ने पीडीए पंचायत के समक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने, एस आई आर रद्द करने, बिहार, बंगाल का चुनाव रद्द करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया बदलने, 13 करोड़ भारतीयों के नाम मतदाता सूची में पुनः जोड़ने का प्रस्ताव पंचायत के समक्ष रखा गया , जिसे हाथ खड़ा कर पारित किया गया। डॉ. सुनीलम ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र ,बिहार और बंगाल के चुनाव में बड़े स्तर पर वोट चोरी हुई है, जिसे बचाने में विपक्ष नाकामयाब रहा ।
आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में वोट चोरी रोकने की जिम्मेदारी जनता की है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि भाजपा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, साफ हवा -साफ पानी, एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जा मुक्ति, कृषि योग्य भूमि के अधिग्रहण पर रोक, किसान पेंशन जैसे मूलभूत सवालों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू -मुसलमान, भारत-पाकिस्तान और मंदिर-मस्जिद के मुद्दों को हवा देती है। डॉ सुनीलम ने कहा कि पी डी ए का विचार भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का विचार है। डॉ सुनीलम ने कहा कि पी डी ए को जो लोग संकीर्ण जातिवादी चश्मे से देखते हैं उन्हें यह याद रखना चाहिए कि समाजवादी पार्टी डॉ लोहिया के आदर्शों पर चलती है, जिन्होंने जाति तोड़ो का विचार दिया था।
डॉ सुनीलम ने कहा कि सपा के संस्थापक सदस्यों में नेताजी के साथ कपिलदेव सिंह, आजम खान, जनेश्वर मिश्र, बृजभूषण तिवारी, मोहन सिंह, माताप्रसाद पांडे समाजवादी पार्टी के नेता थे। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि आगामी चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव होगा, जिसे जीतकर हम अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। यही पी डी ए समूहों की जीत होगी। पी डी ए पंचायत को श्री विनोद यादव (विधानसभा अध्यक्ष, बांसी), मुंशी लोधी, (कुडजा), रामसेवक लोधी (युवजन सभा जिला अध्यक्ष), प्रदीप (पत्थरकट विधानसभा, कपिलवस्तु), बेचई यादव (प्रदेश सचिव) आदि नेताओं ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    मोदीनगर महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति, शुक्रतीर्थ द्वारा मुल्तानीमल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस