भारत का एकलौता राज्‍य जहां लोगों को नहीं देना पड़ता है टैक्स

भवेश कुमार

पटना। इनकम टैक्स रिर्टन भरने की तारीख नजदीक आ रही है, टैक्स भरने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लगे हैं। लेकिन भारत में एक राज्य ऐसा भी है, जहां लोगों को टैक्स नहीं देना पड़ता है।

भारत के इस राज्य में लोगों को एक भी रुपया टैक्स नहीं देना पड़ता है। भले ही आप करोड़ों कमाए, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपसे एक रुपया भी टैक्स वसूल नहीं सकती है। इस राज्य में लोगों की आमदनी टैक्स फ्री है। इस राज्‍य में लोगों को अपनी आय पर किसी तरह का इनकम टैक्‍स नहीं देना पड़ता है। भले ही आप कितना भी कमाए इनकम टैक्‍स के तौर पर आयकर विभाग इनसे 1 रुपया भी नहीं वसूल सकता।

भारत में केवल एक ही राज्‍य है जिसे टैक्स फ्री स्टेट के तौर पर जाना जाता है। इस राज्‍य का नाम है सिक्किम । सिक्किम में रहने वाले लोगों को इनकम टैक्स नहीं भरना होता है। सिक्किम के लोगों को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 372 (F) के तहत इनकम टैक्स से बाहर रखा गया है।

साल 1975 में सिक्किम का भारत में विलय हुआ था। विलय के समय सिक्किम ने अपनी कुछ शर्तें रखीं थी। सिक्किम इस शर्त पर भारत में शामिल हुआ था कि वो अपने पुराने कानून और स्पेशल स्टेटस को बरकरार रखेगा। विलय के वक्त इन शर्तों को मान लिया गया था , जिसकी वजह से सिक्किम के मूल निवासियों को तो आयकर अधिनियम की धारा, 1961 की धारा 10 (26एएए) के तहत इनकम टैक्स से बाहर रखा गया है।

सिक्किम के भारत में विलय से पहले जो भी लोग वहां बस गए, उन्हें इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 10(26एएए) के तहत छूट मिलती है। उन्हें टैक्स नहीं भरना पड़ता है। सिर्फ इनकम टैक्स ही नहीं वहां लोगों को पैन कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ती है, सेबी ने सिक्किम के निवासियों को भारतीय प्रतिभूति बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए अनिवार्य पैन कार्ड से छूट दिया है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!