नगर निगम ने बुढाखेड़ा स्थित दनियालपुर ड्रेन व प्रीतमपुरा क्षेत्र से हटाए 8 अवैध निर्माण, निगम की भूमि को कराया कब्जा मुक्त, कार्रवाई रहेगी जारी : डॉ. वैशाली शर्मा

निगमायुक्त की चेतावनी- अवैध निर्माण स्वयं हटा लें नागरिक, होगी सख्त कार्रवाई

करनाल, (विसु)। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर भूमि शाखा के प्रवर्तन दल ने निगम की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से किए गए निर्माण पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान बुढाखेड़ा स्थित दनियालपुर ड्रेन तथा प्रीतमपुरा क्षेत्र में किए गए 8 अवैध निर्माणों को गिराया गया।
निगमायुक्त ने बताया कि दनियालपुर ड्रेन व प्रीतमपुरा में कुछ नागरिकों की ओर से नगर निगम की भूमि पर कब्जे कर अवैध रूप से निर्माण किए गए थे। इसके लिए 22 लोगों को निगम की ओर से कब्जा खाली करने के लिए करीब पांच-पांच नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय की ओर से भी निगम की भूमि को खाली करवाने के आदेश हुए थे। यह कार्रवाई नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 408-ए के तहत की गई है।
उन्होंने बताया कि नोटिस जारी करने के बावजूद भी उक्त कब्जाधारियों की ओर से कब्जे खाली नहीं किए गए। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए जे.सी.बी. की मदद से मकान, चारदीवारी, रैम्प, शैड व बाड़े इत्यादि को गिराया। कार्रवाई में एक-दो व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया और निगम की कार्रवाई जारी रही।
कार्रवाई में नगर निगम के उप निगम आयुक्त अभय सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। निगम की भूमि शाखा से नायब तहसीलदार राम कुमार, कानूनगो सुरेश कुमार व पटवारी ईश्वर सिंह के अतिरिक्त भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
निगमायुक्त ने कहा कि अनाधिकृत निर्माण को लेकर नगर निगम सख्ती बरते हुए है। निगम की भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम की निगरानी टीमें ऐसे निर्माण को रोकने के लिए निरंतर शहर का दौरा करती रहती हैं। जो भी अवैध निर्माण दिखाई देता है, उस पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह अवैध निर्माण न करें और न ही किसी को करने दें। अगर कहीं पर अवैध निर्माण हो रहा है, तो नागरिक उसकी शिकायत नगर निगम कार्यालय में दें। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेंगी।

  • Related Posts

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    दिनकर कपूर जंतर-मंतर छात्र आंदोलन आजकल बहस के…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    बीजेपी ने राहुल गांधी के पैलेट गन वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    • By TN15
    • July 29, 2026
    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी