भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव कॉमरेड एम ए बेबी ने 9 जुलाई 2025 को मजदूरों की राष्ट्रव्यापी ऐतिहासिक हड़ताल का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं को हड़ताल सफल बनाने का आह्वान किया

9 जुलाई 2025 की देशव्यापी आम हड़ताल के लिए सीपीआई(एम) की गाजियाबाद जिला कमेटी द्वारा आयोजित होलीफेथ इंटरनेशनल साइट 4 साहिबाबाद फैक्ट्री गेट मीटिंग में कॉमरेड बेबी ने कहा कि अगर चार श्रम संहिताएं लागू की गईं तो मजदूर वर्ग गुलामी की ओर धकेल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी और उनके पूंजीपति साथियों के राज में मजदूरों को 8 घंटे काम के नियम के लिए भी संघर्ष करना पड़ा, जिसके लिए शिकागो के मजदूर शहीद हो गए। कॉमरेड बेबी ने मजदूर वर्ग के लिए कॉमरेड सफदर हाशमी और राम बहादुर की शहादत को भी याद किया। मीटिंग में गाजियाबाद के साइट 4 साहिबाबाद और उसके आसपास की फैक्ट्रियों के सैकड़ों मजदूरों ने हिस्सा लिया।

सीपीआई(एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड अरुण कुमार ने कहा कि अब समय आ गया है कि सर्वहारा वर्ग की अग्रणी पार्टी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे। उन्होंने कहा कि मोदी को सिर्फ पूंजीपतियों का धन सृजन में योगदान दिखता है जबकि प्रमुख योगदान मजदूरों की मेहनत का होता है। और आने वाली हड़ताल उनकी आंखें खोल देगी। इस अवसर पर सीपीआई(एम) के दिल्ली राज्य सचिव अनुराग सक्सेना ने भी बात रखी, जिसका जन संगठनों के जिला नेतृत्व ने अभिनंदन किया। सभा को जिला सचिव कॉमरेड ईश्वर त्यागी, सीटू जिला महासचिव जी एस तिवारी, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष नीरु सिंह सेंगर ने भी संबोधित किया। जनसभा की अध्यक्षता कॉमरेड बृजेश कुमार सिंह द्वारा की गयी। आज की जन सभा में कॉमरेड राजवीर सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, देवेंद्र शर्मा, त्रिफूल सिंह, अबरार अहमद, रविंद्र कुमार, भावना त्यागी, रुक्साना बेग़म, नग़मा चौधरी, रेणु झा, के के तोमर, अरविंद तिवारी, विजय सिंह, जय कुमार सोम, राजीव शर्मा, प्रदीप वर्मा, सुमन सिंह, टूना देवी, आयशा, सीता, दर्शनी, सुल्ताना परवीन, संजय सिंह, वेदपाल, कन्हैया मिश्रा, राम उजागर मौर्य, ठाकुर दास, यू के पाठक, इंद्रजीत सिंह, मुकेश शर्मा, वीरपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, बाबू लाल सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा हाथ उठा कर गर्म जोशी के साथ नारा लगाते हुए गाजियाबाद में 9 जुलाई 2025 को हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप