पश्चिमी यूपी का सबसे खतरनाक माफिया जिसका उत्तराखंड तक रहा है आतंक 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। सुनील राठी को पश्चिमी यूपी का सबसे खतरनाक माफिया माना जाता है। यूपी में माफिया और बाहुबली कई सारे हुए, लेकिन एक कुख्यात माफिया ऐसा भी हुआ, जिसे यूपी-उत्तराखंड का डॉन कहा गया। इस डॉन का नाम है सुनील राठी। ये वही सुनील राठी है, जिस पर एक अन्य कुख्यात मुन्ना बजरंगी को जेल के अंदर गोली मारने का आरोप है। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के अपराध जगत में सुनील राठी का अपना दबदबा है। बागपत के रहने वाले सुनील राठी के पिता नरेश राठी राजनीति में थे और नगर पंचायत टिकरी के चेयरमैन थे। पारिवारिक रंजिश के चलते साल 1999 में नरेश राठी की हत्या कर दी गई। पिता की हत्या के बाद सुनील राठी ने जुर्म की दुनिया में पहला कदम रखा और गैंग बनाकर साल भर के अंदर ही 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद सुनील बागपत से फरार हो गया।
बागपत से जाने के बाद उसने दिल्ली में कुछ वारदातों को अंजाम दिया और फिर हरिद्वार चला गया।
हरिद्वार में रहने के दौरान उसने अपना नेटवर्क बड़ा कर लिया। जहां एक तरफ प्रशासनिक अमला दो राज्यों के अलग होने में व्यस्त था तो वहीं दूसरी तरफ सुनील राठी गैंग के काम को चारों तरफ फैलाने में व्यस्त रहा, लेकिन 2000 में उसे हत्याओं के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। जेल जाने के बाद सुनील राठी की नजर अब जमीन और रंगदारी की ओर थी, जेल में बैठे-बैठे ही गुर्गों की मदद से उसने कई सारी जमीनों पर कब्ज़ा कर लिया।सुनील पर साल 2011 में रुड़की जेल में जेलर की हत्या का आरोप भी लगा था। सुनील राठी जब से गिरफ्तार हुआ, तब से केवल उसकी जेलें बदली गई। वह खुद कभी जेल से बाहर नहीं आया, लेकिन उसकी मां बागपत की टिकरी से चेयरमैन भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह अपने रसूख के दम पर मां राजबाला को छपरौली विधानसभा से चुनाव भी लड़वा चुका है। सुनील की मां राजबाला चौधरी व परिवार के अन्य लोगों पर भी दिल्ली, मेरठ, बागपत और हरिद्वार में हत्या, हत्या की साजिश, रंगदारी, अपहरण समेत कई मामलों में केस दर्ज है। हालांकि उसकी मां भी 2017 में एक बार गिरफ्तार हुई थी, जब सुनील ने जेल के अंदर से ही रुड़की के मशहूर डॉक्टर एनडी अरोड़ा से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में राठी ने डॉक्टर से कहा था कि वह इन पैसों को उनकी मां तक पहुंचा दे।
सुनील राठी जब रुड़की जेल में बंद था तो उसने अपनी जान को खतरा बताया था, जिसके बाद उसे बागपत जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसी दौरान सुनील राठी का नाम उस समय चर्चा में आया, जब 9 जुलाई 2018 को बागपत जेल में बंद कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि, मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप सुनील राठी पर ही लगा था और इस केस की जांच सीबीआई कर रही है।वहीं बीते साल दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट के बाद इस कुख्यात अपराधी सुनील राठी को मंडोली जेल परिसर की हाई रिस्क जेल नंबर 15 से शिफ्ट कर सेंट्रल जेल नंबर 14 जेल में डाला गया था। यह अपराधी भी अभी जेल के अंदर अपने अपराधों की सजा भुगत रहा है, लेकिन उसके गुर्गे अभी भी अलग-अलग जगह वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  यौन उत्पीड़न न्यायपालिका का ‘डर्टी सीक्रेट’, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील बोलीं- कई महिला जज शिकार, कोई नहीं बोलता

  • By TN15
  • September 1, 2026
  यौन उत्पीड़न न्यायपालिका का ‘डर्टी सीक्रेट’, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील बोलीं- कई महिला जज शिकार, कोई नहीं बोलता

बचपन के दोस्त से की शादी, 3 बेटे और अटूट सपोर्ट, इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद जानिए मेसी की पर्सनल लाइफ के राज

  • By TN15
  • September 1, 2026
बचपन के दोस्त से की शादी, 3 बेटे और अटूट सपोर्ट, इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद जानिए मेसी की पर्सनल लाइफ के राज

‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद

  • By TN15
  • September 1, 2026
‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद

शहबाज के सामने आतंकवाद पर बरसे PM मोदी, ‘टेरर फंडिंग को खत्म करना होगा’  

  • By TN15
  • September 1, 2026
शहबाज के सामने आतंकवाद पर बरसे PM मोदी, ‘टेरर फंडिंग को खत्म करना होगा’  

किसी अपने के दिल में बने रहना जरूरी है 

  • By TN15
  • September 1, 2026
किसी अपने के दिल में बने रहना जरूरी है 

US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

  • By TN15
  • August 31, 2026
US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार