ताजिया निकाल कर इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद

ऋषि तिवारी
नोएडा। बुधवार को शहर में मुसलमानों ने अपने-अपने तरीकों से हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को पुरसा दिया। शहर में दिन भर मातम और ताजिया के सुपुर्द-ए-खाक करने का सिलसिला चलता रहा। घरों में नज्र का आयोजन किया गया। सुन्नी समुदाय ने जहां रोजा रखा तो शिया समुदाय ने फाका कर हजरत इमाम हुसैन खिराजे अकीदत पेश की।

वहीं, शहर में शिया समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए भारी सुरक्षाबल के बीच मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाली गई। ताजिया शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजारा गया। जुलूस में शामिल सैकड़ों की संख्या में अजादार जंजीर का मातम और कमां लगाकर इमाम हुसैन को अपने खून से पुरसा देते हुए चल रहे थे। नोएडा पुलिस ने ताजिया को लेकर एक दिन पहले ही यातायात एडवाइजरी भी जारी की थी। जिससे वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा और जाम का सामना नहीं करना पड़े।

जालूसे आशूरा के सदस्य एमएच नकवी ने बताया कि सेक्टर 22 से मजलिये अजा का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू किया गया। इसके बाद जुलूस सेक्टर 12/22 होते हुए चौड़ा मोड़ तक गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं जुलूस का हिस्सा बने। जुलूस एडोब से प्रकाश अस्पताल होते हुए सुमित्रा अस्पताल से सिटी सेंटर अंडर पास से निकलकर सेंट्रल मार्केट सेक्टर 50 पर संपन्न हुआ। मजलिसे अजा के दौरान तकरीर भी दी गई।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश