समस्याओं को लेकर किसानों ने मंडल आयुक्त से की चर्चा मेरठ पहुंच कमिश्नर से मिले किसान 

नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा एवं भारतीय किसान परिषद का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मेरठ कमिश्नर से गौतम बुद्ध नगर के भूमि अधिग्रहण प्रभावित किसानों के संबंध में मिला- गौतम बुध नगर जिले में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित ढाई लाख किसानों  की समस्याओं के संबंध में किसान सभा एवं भारतीय किसान परिषद के आंदोलन के परिणाम में माननीय मुख्यमंत्री ने हाई पावर कमेटी का 21 फरवरी 2024 को गठन किया था कमेटी के अध्यक्ष राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे हैं और कमेटी की सदस्य मंडल आयुक्त और डीएम गौतम बुध नगर हैं।

 

आज अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान परिषद का प्रतिनिधिमंडल डॉक्टर रुपेश वर्मा और सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में मंडल आयुक्त से आज मिलने पहुंचा। मंडल आयुक्त से उनके चेंबर में विस्तार से चर्चा हुई। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कमिश्नर को अवगत कराया की ढाई लाख किसानों के साथ गौतम बुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों में छल किया है उन्हें 10% आबादी प्लांट दिया जाना था जिसे पिछले 13 वर्षों से नहीं दिया गया है वर्ष 2011 में ठाकुर जयवीर सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने सभी समान रूप से प्रभावित किसानों को 10% आबादी प्लाट देने की सिफारिश की थी परंतु प्राधिकरणों ने आज तक सिफारिश को लागू नहीं किया है जबकि कमेटी की पहली सिफारिश अतिरिक्त मुआवजा का वितरण कर दिया गया है। 10% प्लाट नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष है इसी कारण किसानों ने पिछले वर्ष लगातार आंदोलन किया था किसानों पर लाठीचार्ज जेल भेजने की कार्रवाइयों की गई थी किसानों ने दिल्ली कूच किया था जिसके परिणाम में उक्त कमेटी का गठन किया गया है। सुखबीर खलीफा ने कहा कि मैडम कमिश्नर को अवगत कराया गया है कि यदि 10% की सिफारिश सरकार को नहीं की गई तो किसान बड़े पैमाने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

जयप्रकाश आर्य ने कहा कि किसान मरने मिटने को तैयार है लेकिन अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। किसान सभा के महासचिव जगदबीर नंबरदार ने कहा कि इसी महीने कमेटी की सिफारिशें सरकार को दाखिल की जानी है, इसलिए किसान कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों से मुलाकात कर किसानों के 10% प्लाट की मांग की गंभीरता को बताया है। गबरी मुखिया ने कहा कि नए कानून को गौतम बुद्ध नगर में लागू नहीं किया गया है इस बारे में भी कमेटी को सिफारिश करनी है इसलिए किसान  16 जुलाई को कमिश्नर मैडम से मिलने आए थे परंतु तब तक कमिश्नर मैडम अपने दफ्तर से निकल चुकी थी पुनः आज 18 जुलाई को उनके साथ अपॉइंटमेंट तैय हुआ जिसके सिलसिले में आज विस्तार से उनके साथ चर्चा हुई मैडम कमिश्नर ने किसानों की समस्याओं के संबंध में किसानों के पक्ष में सरकार को सिफारिश करने का आश्वासन दिया है। आज मिलने वालों में अजब सिंह भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट, प्रवीण चौहान, उदल आर्य, जयप्रकाश आर्य, गबरी मुखिया, सुरेश यादव विजय यादव जगबीर नंबरदार संदीप भाटी नितिन चौहान सुरेंद्र पाल सिंह निशांत रावल सुधीर रावल, अजब सिंह नेताजी धर्मेंद्र एडवोकेट उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश