आरडब्ल्यूए की बैठक में पॉकेट 7 की प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा

देव मणि शुक्ल

नोएडा आरडब्ल्यूए द्वारा ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने की। बैठक में सीवर की समस्या , गले हुए विद्युत पोल, जर्जर मीटर पैनल बॉक्स, पार्कों की स्थिति, सहित कई समस्याओं पर विचार विमर्श और उनके समाधान पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि लंबे समय से सीवर लगातार ओवर फ्लो हो रहे हैं लेकिन अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ है। इस सम्बन्ध में अधिकारियों से मुलाकात के बाद आश्वासन दिया गया है कि सीवर की समस्या के समाधान के लिए स्टीमेट भेजा गया है जिसकी स्वीकृति के बाद स्थाई समाधान हो जाएगा। प्राधिकरण के खाली फ्लैटों का प्लास्टर पूरी तरह झड़ चुका है और जर्जर फ्लैट हादसों को दावत दे रहे हैं लिखित शिकायत कई बार की गई है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। विवेक बिहार में पॉकेट 7 की बाउंड्री वाल से लगे गार्बेज रीसाइक्लिंग प्लांट के कारण इतनी बदबू आती है कि आस पास के ब्लॉक के लोगों का जीना दूभर हो गया है लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से लोग बदबू में जीने को मजबूर हैं। पॉकेट में बिजली के कई खंभे गले हुए हैं और कई ब्लॉक में मीटर पैनल बॉक्स जर्जर हो चुके हैं जिनको विभाग ने एक वर्ष पहले बदलने को कहा था साथ ही ट्रांसफार्मर के पास खुले जाली के गेट भी खतरे को दावत दे रहे हैं। प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जल्द मुख्यकार्यपालक अधिकारी और विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से मिलकर अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, गोरे लाल, पप्पू सिंह, घनश्याम जोशी, मिथिलेश राय, सुभाष शर्मा, ललित शर्मा,अंगद सिंह तोमर, संजय पांडे, सुभाष शर्मा, राजवीर सिंह, विकास कुमार, रमेश चंद शर्मा, दीपक तिवारी, राजेश पाठक, बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह,प्रकाश जोशी, दीपक मेहरा , सतपति जी, अनूप शर्मा, सेंसर पाल, संगम प्रसाद मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026