प्रेमिका को लेकर फरार हुआ प्रेमी, परिजन बन गए तालिबानी,

 यह है पूरा मामला,  ‘इश्क में तो हर चीज मिट जाती है’

 मुजफ्फरपुर। रात के अंधेरे में धुंधली दिखती तस्वीर। पेड़ से बंधा एक युवक। वहां खड़ा एक दूसरा युवक डंडे से लगातार पेड़ में बंधे युवक की पिटाई कर रहा है। चीख निकल रही है। वो छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। वहां मौजूद लोग खिलखिला रहे हैं। कोई उस पर तरस नहीं खा रहा है। पैर को पेड़ से बांध दिया गया है। हाथ को पीछे कर पेड़ से लपेट दिया गया है। जी हां, ये परिवार वालों के तालिबानी बनने की कहानी है। घटना मुजफ्फरपुर की है। जहां प्रेमी जोड़े को सजा देने के लिए परिजनों ने कानून को हाथों में ले लिया।
मामला इश्क में प्रेमिका के साथ फरार होने का है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र का है। प्रेमी पर अपनी प्रेमिका को भगा ले जाने का आरोप था। मुसहरी के भतौलिया गांव निवासी 18 वर्षीय डब्ल्यू कुमार विगत कुछ दिन पहले एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों ने युवक का पीछा किया। जिसके बाद उन दोनों को सकरा थाना क्षेत्र के लोहारगामा गांव से पकड़ लिया गया।
लड़की के परिजन प्रेमी को मुशहरी के नरौली स्थित अपने घर लाए। जहां देर रात तक लड़की के परिजनों ने प्रेमी की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई करते वक्त उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिटाई का आरोप लड़की के भाई साहिल और उसके पांच साथियों पर लगा है। पिटाई के बाद प्रेमी की स्थिति बिगड़ गई। उसके बाद उसमें से कुछ युवकों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।
बाद में मामले को लेकर पंचायत हुई। गांव के कुछ लोग लड़की के घर पहुंचे। दोनों गांव के लोगों ने बैठक कर मौखिक माफीनामे के आधार पर मामले को खत्म करने की बात कही। उसके बाद प्रेमी को तालिबानी परिवार वालों ने छोड़ा। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई