भोजपुर डीटीओ ऑफिस में साहब की ड्यूटी पर नींद भारी

 वाह! इसे कहते हैं सरकारी नौकरी

 आरा। भोजपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां के एक क्लर्क संजय कुमार ठाकुर काम के दौरान अपनी कुर्सी पर गहरी नींद में सोते हुए पाए गए। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भोजपुर के जिला परिवहन कार्यालय से आईं तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कैसे एक कर्मचारी अपने कर्तव्यों को भूलकर कुर्सी पर आराम फरमा रहे हैं। इतना ही नहीं, वह गहरी नींद में सो रहे हैं और उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि लोग उन्हें इस हालत में देख रहे हैं।
तस्वीरों में साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे कार्यालय में काम करने की बजाय एक कर्मचारी कुर्सी पर नींद फरमा रहे हैं। ये सब तब हो रहा है जब लोग अपने काम के लिए कार्यालय आ रहे हैं और परेशान हो रहे हैं।
इस घटना के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोग परिवहन विभाग पर सवाल उठाने लगे हैं। इस मामले में एनबीटी ऑनलाइन ने भोजपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
वायरल वीडियो में जिस क्लर्क को सोते हुए दिखाया जा रहा है, उनका नाम संजय कुमार ठाकुर है। तस्वीरों में दिख रहा है कि वो दोपहर के समय काम करने के बजाय आराम फरमा रहे हैं। यहां लोग आकर काम के लिए परेशान रहते हैं और लिपिक महोदय कुर्सी पर बड़े आराम से नींद का मजा ले रहे हैं।इस घटना ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। ये घटना इस बात का उदाहरण है कि कैसे कुछ कर्मचारी अपने कर्तव्यों को भूलकर लापरवाही बरतते हैं।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई