तीसरी बार रंगदारी नहीं दी तो ‘ठोक दिया कट्टा कपार’ में

 बिहार में रियल रंगबाज 3!

 सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के तांडव से हर कोई परेशान है। यहां तक कि अब यहां के विधायक भी रंगदारों से नहीं बच सके है। यहां के दो विधायकों से भी रंगदारी मांगी जा चुकी है। आम लोग और कारोबारी तो बराबर यह सब झेलते रहते है। ताजा मामला गैस एजेंसी के एक संचालक से रंगदारी मांगे जाने का है। अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने गैस एजेंसी के संचालक को गोली मार दी।
बताया गया है कि जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के भलुआहा गांव के दीप नारायण महतो और राजेंद्र प्रसाद दोनों की संयुक्त रसोईगैस (LPG) की एजेंसी है। ये एजेंसी भलुआहा और हनुमान नगर गांव के बीच है। रविवार की सुबह करीब सात बजे संचालक महतो घर से टहलते हुए एजेंसी पर पहुंचे। तभी पहले से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने महतो को गोली मार दी। उन्हें एक ही गोली लगी थी कि हल्ला हो गया और पकड़े जाने के भय से अपराधी फरार हो गए।
जख्मी एजेंसी संचालक महतो को सीतामढ़ी शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। महतो की कनपटी में गोली लगी है। बताया गया है कि दो अपराधी थे और दोनों एक ही बाइक से थे। महतो ने इलाज के दौरान मीडिया को बताया कि दोनों अपराधी उनके गांव के ही हैं।
खबर है कि एजेंसी संचालक से उनसे कुछ दिन पहले पांच लाख रूपये की रंगदारी की मांग की गई थी। पैसा नहीं देने पर गोली मारी गई है। बताया गया है कि इससे पहले भी महतो से दो बार रंगदारी की मांग की जा चुकी है। इधर, डीएसपी – 2 आशीष आनंद ने नर्सिंग होम में पहुंच कर जख्मी संचालक से घटना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई