पहले भारतीय गवर्नर जनरल राजगोपालाचारी के परपोते ने थामा बीजेपी का दामन, कहा- मेरा वही योगदान रहेगा जो रामसेतु…

CR Kesavan great grandson of India’s first Indian Governor General C Rajagopalachari joins BJP पहले भारतीय गवर्नर जनरल राजगोपालाचारी के परपोते ने थामा बीजेपी का दामन, कहा- मेरा वही योगदान रहेगा जो रामसेतु… 

CR Kesavan Join BJP : पूर्व कांग्रेस नेता और भारत के पहले गवर्नर जनरल सी.राजगोपालाचारी के परपोते सी आर केशवन शनिवार (8 अप्रैल) को बीजेपी में शामिल हो गए. केशवन ने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, बीजेपी नेता अनिल बलूनी और प्रेम शुक्ला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

बीजेपी में शामिल होने पर सीआर केशवन ने कहा, उसी दिशा में काम करूंगा कि भारत 2047 तक विश्वगुरू बन जाए. मेरा वही योगदान रहेगा जो रामसेतु बनने में गिलहरी ने दिया था.

पीएम मोदी की तारीफ

केशवन ने कहा, जब हमारे पीएम तमिलनाडु में हैं, उस दिन दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी-बीजेपी में शामिल करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नड्डा जी ने प्रोत्साहित किया.

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की जन-केंद्रित नीतियां, भ्रष्टाचार-मुक्त शासन और सुधार-आधारित समावेशी विकास एजेंडा ने भारत को एक नाजुक अर्थव्यवस्था से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदल दिया है. पिछले 9 साल में कैसे भारत के बाहर रहने वाले लोगों ने देखा भारत में किस तरह विकास की राजनीति हो रही है.

 ‘मेरे अपने घर में पीएम आवास योजना से मकान’

मैं अपने घर में ऐसे लोगों को जानता हूं जिन्हें पीएम आवास योजना से पक्का घर मिला है. 3 करोड़ घर बन चुके हैं. अमित शाह जी ने एक बार कहा था कि डीबीटी पहले ‘डीलर ब्रोकर ट्रांसफर’ था, लेकिन अब यह ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ हो गया है.

तीन दिन में बीजेपी से जुड़ने वाले दूसरे बड़े नेता

सीआर केशवन हाल ही में बीजेपी से जुड़ने वाले दूसरे ऐसे नेता हैं जिनके परिवार का कांग्रेस में बड़ा कद रहा है. इसके पहले 6 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल के दिग्गज कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए थे. एंटनी ने जनवरी में बीबीसी की पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री पर पार्टी लाइन से अलग राय रखने के चलते विरोध का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था.

  • Related Posts

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर…

    Continue reading
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’