Indian Politics : विपक्ष की लामबंदी की कमजोर कड़ी बने शरद पवार

प्रेस कांफ्रेंस कर जेपीसी की मांग को गलत ठहराने की क्या जरूरत थी शरद पवार को, विपक्ष की कमजोरी की फायदा उठा रही है बीजेपी

सी.एस. राजपूत

विपक्ष के कमजोर होने का बड़ा कारण यह है कि विपक्ष के अधिकतर नेता अपनी गर्दन बचाने में लगे हैं। जब भी विपक्ष की एकजुटता देखने को मिलती है तभी कोई विपक्ष के नेता ऐसा बयान जारी कर देता है कि विपक्ष कमजोर पड़ जाता है और मोदी सरकार को मजबूती मिल जाती है। कभी अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी करते हैं तो कभी ममता बनर्जी और कभी अखिलेश यादव। अब जब राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद विपक्ष की लामबंदी दिखाई दी थी तो एनसीपी मुखिया शरद पवार विपक्ष की मजबूती को कमजोर करने आ गये। जो मजबूती प्रधानमंत्री मोदी और अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी के संबंधों को लेकर विपक्ष की जेपीसी की मांग को लेकर हुई थी वह शरद पवार ने जेपीसी की मांग को गलत करार देकर कमजोर कर दी। बाकायदा शरद पवार ने यह बात एक प्रेस कांफ्रेंस कर कही है।

दरअसल अडानी मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग को गलत बताने के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस की। शरद पवार ने इस कांफ्रेंस में शरद पवार ने जेपीसी जांच पर विपक्ष की मांग को गलत ठहराया दिया। शरद पवार ने कहा कि एक जमाना ऐसा था कि जब सत्ताधारी पाटी की आलोचना करनी हाती थी तो हम टाटा बिडला का नाम लेते थे। टाटा का देश में योगदान है। आजकल अंबानी-अडानी का नाम लेते हैं। उनका देश में क्या योगदान है ? इस बारे में सोचना की आवश्यकता है। अपनी सफाई में शरद पवार ने कहा, इंटरव्यू अडानी को लेकर नहीं था वह कई और मुद्दों को लेकर था, जिसमें मुझसे अडानी को लेकर भी सवाल पूछे गये, जिनके मैंने जवाब दिये। दरअसल शरद पवार खुस एक उद्योगपति हैं। स्वभाविक है कि वह उद्योगपतियों की ही पैरवी करेंगे। इसे देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि धंधेबाज लोग राजनीति में स्थापित हो गये हैं। ये लोग जनता के लिए नहीं बल्कि अपने धंधों के लिए राजनीति कर रहे हंै।

जेपीसी की मांग से क्यों किया इनकार ?

प्रश्न उठता है कि जब विपक्ष सत्तापक्ष को घेरने में लगा था तो आखिरकार शरद पवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जेपीसी की मांग को गलत ठहराने की क्या जरूरत थी? दरअसल शरद पवार ने कहा कि उन्होंने विपक्षी दलों के साथ बैठक में भी यह बात कही थी कि जेपीसी में २१ में से १५ सदस्य सत्ताधारी पार्टी की होंगे। इसलिए मैंने कहा कि इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की स्वतंत्र टीम करे। उन्होंने कहा कि जहां तक जांच के संबंध में मेरी राय का सवाल है तो मैंने यही कहा कि जेपीसी की जांच की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि जेपीसी की कोई भी जांच प्रभावी तरीके से नहीं हो सकती क्योंकि जब जेपीसी बनेगी उसमें भाजपा का बहुमत होगा अन्य दलों के अधिकतर एक या दो सदस्यों का ही प्रतिनिधित्व मिल पाएगा और ऐसे में वही निेष्कर्ष निकाला जाएगा जो सत्ता पक्ष को चाहिए होगा।

ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिरकार शरद पवार को यह कांफ्रेंस करने की करने की क्या जरूरत पड़ गई? कहीं सरकार के दबाव में तो शरद पवार ने ऐसा नहीं किया है ? दरअसल शरद पवार जहां कई शुगर मिलों के मालिक हंै वहीं कई तरह के आरेाप भी उन पर हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सरकार ने उन पर विपक्ष की लामबंदी को कमजोर करने का दबाव बनाया हो। नहीं तो ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी थी कि जहां अडानी मामले पर शरद पवार ने इंटरव्यू दिया वहीं कांफ्रेंस कर जेपीसी की मांग को गलत ही करार दे दिया।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस