‘परिवारवाद-भ्रष्टाचार से लड़ना ही होगा, तेलंगाना दौरे पर पीएम मोदी का केसीआर पर तंज

PM Modi Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (8 अप्रैल) को तेलंगाना में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया. उसके बाद वहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, तेलंगाना के लोगों को तुष्टीकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से लड़ना ही होगा.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, हमने देशभर में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था बढ़ाई है लेकिन ऐसा पहले क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि परिवारवादी ताकतें व्यवस्था पर, सिस्टम पर से अपना कंट्रोल नहीं छोड़ना चाहती थी. पीएम ने कहा, किस लाभार्थी को क्या लाभ मिले, कितना मिले ये नियंत्रण ये ताकतें अपने पास ही रखना चाहती थी.

‘तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना ही होगा’

उन्होंने कहा, तेलंगाना के लोगों को तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना ही होगा. उन्होंने कहा, केंद्र के प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने की वजह से इसका नुकसान जनता को होता है. पीएम ने कहा, कुछ लोग विकास के कार्यों से बौखलाए हुए हैं, ये लोग हर प्रोजेक्ट में अपने परिवार का स्वाद देखते हैं और ये सिस्टम से अपना कंट्रोल नहीं छोड़ना चाहते हैं.

आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ेगी ट्रेन

पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को संबोधित करते हुए कहा, तेलंगाना-आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई. यह ट्रेन एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ने वाली है. इसके साथ ही आज यहां 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. उन्होंने कहा, वंदे भारत ट्रेन भाग्यलक्ष्मी मंदिर के शहर को भगवान वेंकटेश्वर के नगर से जोड़ेगी.

पीएम ने कहा, मुझे इस बात का भी दुख है, केंद्र की कोशिशों के बीच राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने की वजह से मुझे मेरे प्रोजेक्ट मिलने में देरी हो रही है. राज्य सरकार से आग्रह है की विकास कार्यों में बाधा लाने की बजाए तेजी लाने में फोकस करे.

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक