महागठबंधन की बनी सरकार तो महिलाओं के खाता में 1 लाख और रसोइया-आशा-ममता को राज्यकर्मी का देंगे दर्जा : तेजस्वी

बगहा। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वाल्मीकीनगर संसदीय क्षेत्र सभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को राज्यकर्मी का दर्जा देंगे। साथ ही हर साल रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रुपये भेजने का काम करेंगे।

वाल्मीकीनगर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी बहुल इलाके में तेजस्वी यादव ने जनसभा मे बड़ा वादा करते हुए कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रुपये भेजने का काम करेंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को राज्यकर्मी का दर्जा देंगे।

आदिवासी बहुल थरूहट की राजधानी हरनाटांड़ में तेजस्वी यादव ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने वनाधिकार कानून लाकर जंगल किनारे बसे लोगों के पेट और रोजगार पर लात मारा है। यदि हमारी सरकार आई तो हम वनाधिकार कानून में संशोधन कर आपके हक में फैसला लेंगे, ताकि जंगल से लकड़ी इत्यादि लाने में दिक्कत ना हो।

उन्होंने गैस सिलेंडर के बढ़े दामों की चर्च करते हुए कहा कि हमारे सरकार में 1000 की बजाय 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।5 किलो अनाज के बजाय 10 किलो अनाज दिया जाएगा। अब बीजेपी का 400 पार वाला फिल्म खत्म हो गया है, महागठबंधन 300 पार कर रही है और सरकार बनाने जा रही है।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप