पटना से दिल्ली वंदे भारत की शीघ्र होगी शुरुआत

पटना । पटना से लखनऊ के गोमतीनगर, हावड़ा, रांची और न्यू जलपाईगुड़ी के बाद अब देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है, जो अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों से 4 घंटे कम समय लेगी।

बिहार की राजधानी और देश की राजधानी के बीच की दूरी अब महज कुछ ही घंटों में पूरी होने वाली है। पटना से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है।

राजधानी, संपूर्ण क्रांति और तेजस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें करीब 13 घंटे में दिल्ली पहुंचाती हैं। लेकिन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दहाड़ने वाली मेड इन इंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस मात्र 9 घंटे में ही लोगों को दिल्ली पहुंचा देगी।

बिहार वासियों को जल्द ही यह सौगात मिलने जा रही है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों की मानें, तो लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद इसकी सूचना जारी की जा सकती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रति घंटा 130 किमी की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन करीब 9 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। आम सुपरफास्ट ट्रेनों के मुकाबले 4 घंटे की बचत होने वाली है। यह ट्रेन पटना से खुलकर आरा, बक्सर, डीडीयू होते दिल्ली पहुंचेगी।

इसमें एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी के 1 कोच और वातानुकूलित चेयरकार के 7 कोच होंगे। एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 52 और वातानुकूलित चेयरकार में 478 सीटें होंगी। परिचालन से 8 दिन पहले रेलवे बोर्ड समय सारणी जारी करेगा।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?

    • By TN15
    • July 9, 2026
    भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?

    महिला श्रृंगार और पहनावा सामाग्री पुरुषों को देकर उन्हें अपमानित करना उचित नहीं : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • July 9, 2026
    महिला श्रृंगार और पहनावा सामाग्री पुरुषों को देकर उन्हें अपमानित करना उचित नहीं : नारी चेतना मंच

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    • By TN15
    • July 9, 2026
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    कृष्ण का अवतार बताकर जाल में फंसा रहा था लड़कियों को?

    • By TN15
    • July 9, 2026
    कृष्ण का अवतार बताकर जाल में फंसा रहा था लड़कियों को?

    Sonam Wangchuk : 20 को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च करेंगे वांगचुक, लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील

    • By TN15
    • July 9, 2026
    Sonam Wangchuk : 20 को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च करेंगे वांगचुक, लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील

    रवा राजपूतों का उज्जवल इतिहास मेरी नव प्रकाशित पुस्तक, ” Historical, Cultural and Scientific Heritages of India”

    • By TN15
    • July 9, 2026
    रवा राजपूतों का उज्जवल इतिहास मेरी नव प्रकाशित पुस्तक, ” Historical, Cultural and Scientific Heritages of India”