होली के बाद स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को लेकर महाप्रबंधक ने की उच्चस्तरीय बैठक

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने मंगलवार को मुख्यालय, हाजीपुर में विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

बैठक के दौरान विशेष रूप से होली के बाद स्टेशनों एवं ट्रेनों में संभावित भीड़ प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने निर्देश दिया कि होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, ट्रेनों के समयपालन और यात्रियों की सुविधा हेतु उचित प्रबंध किए जाएं।

इसके अलावा, बैठक में पूर्व मध्य रेल पर चल रही यात्री सुविधा परियोजनाओं और आधारभूत संरचना विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण परियोजनाओं और रेल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि होली के बाद बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा एवं यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की