आईएमएस में खेला गया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बीबीए टीम ए ने बीबीए टीम सी को 3 रनों से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में बीसीए टीम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीबीए टीम बी को 36 रनों से हराया। फाइनल मुकाबले में बीसीए टीम ए ने बीबीए टीम ए को 9 विकेट से हराकर इंटर-डिपार्टमेंट मेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं विमेंस क्रिकेट में बीबीए की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी से 1 रन अधिक बनाकर जीत दर्ज की।
आईएमएस की स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर रीना मैसी ने बताया कि इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में छात्रों की 8 टीमों एवं छात्राओं के बीच 1 मैच खेला गया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रनों की पारी खेलने और 2 विकेट झटकने के लिए शिवा को मेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं विमेंस क्रिकेट में 4 विकेट लेने वाली अनुष्का को सम्मानित किया गया।
आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए और खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों से टीम भावना और नेतृत्व कौशल का विकास होता है, जो छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है। वहीं आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि खेल आयोजन छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ खेलों को भी अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाएं।

  • Related Posts

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading
    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    ग्रेटर नोएडा। किसान सभा की लगातार मांग और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका