पिता ने दी पुतले को मुखग्नि, मृतक की पत्नी ने पूछा सवाल तो भड़क गए थानेदार

  पूर्णिया। एक पिता के लिए कितना पीड़ादायक रहा होगा, जब अपने जवान बेटे की मौत पर उसे मुखाग्नि भी नहीं दे पाया। घास-फूंस के पुतले का उन्होंने अंतिम सस्कार किया। ये सबकुछ दो थानों की पुलिस की लापरवाही का नतीजा रहा। 5G और 6G के जमाने सबकुछ रहने के बावजूद दो थानों में तैनात किसी पुलिसवाले ने एक कॉल करना भी मुनासिब नहीं समझा। लावारिश मानकर डेड बॉडी को डिस्पोज करा दिया। जब थानेदार से परिजनों ने पूछा तो वो भड़क गए।पूरा मामला जानेंगे तो बिहार के डीजीपी आलोक राज भी माथा पकड़ लेंगे।
दरअसल, पूर्णिया पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। दुर्घटना के बाद बाइक चालक की मौत के चार दिन बाद सदर थाना द्वारा परिजनों को फोन किया गया। जब घर वाले थाना पहुंचे और जानकारी हासिल की तो पता चला कि चार दिन पहले ही लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद डिस्पोज कर दिया।
सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रेडियो स्टेशन चौक स्थित नवरतन हटा के नवीन कुमार रजक रहने वाले थे। 13 अक्टूबर को सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के बेलौरी के पास ट्रैक्टर के ठोकर से वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना के बाद सदर थाने की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाई, जहां आधे घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
इधर, पुलिस ने मृतक की बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाई। पति के लापता हो जाने के बाद मृतक की पत्नी शर्मिला देवी ने पति के गुमशुदगी का आवेदन सहायक खजांची थाने में दिया। उसका पति घटना से एक दिन पहले लापता हो गया था। परिजनों के अनुसार नवीन कुमार रजक 13 अक्टूबर की सुबह 10:15 बजे सड़क हादसे का शिकार हुए थे। पुलिस ने सुबह 10:30 बजे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बाइक के कागजात की जांच पड़ताल के बाद घरवालों को घटना की सूचना 17 अक्टूबर की शाम 4:30 बजे दी गई।
सूचना के बाद परिजन थाना पहुंचे, जहां ये कहा गया कि बाइक से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति अस्पताल में इलाजरत है। अस्पताल में नवीन कुमार रजक नहीं मिलने पर पुनः वो सदर थाने पहुंचे, जहां से उन्हें सहायक खजांची थाना भेज दिया गया। सहायक खजांची थाने में जब परिजन पहुंचे तो वहां से उन्हें के. हाट थाना भेजा गया। के. हाट थाने से पता चला कि कोई दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति आया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
थाना से जानकारी लेकर जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की इलाज के दौरान आधे घंटे में मौत हो गई थी। इसके बाद के. हाट थाना पहुंचने पर पता चला कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अज्ञात समझ पुलिस ने उसे डिस्पोज भी कर दिया। जबकि, सदर थाने में मृतक की तस्वीर भी मिली जो पुलिस ने मोबाइल से लिया था।
परिजन कह रहे हैं कि बाइक के कागजात में सभी जानकारी थी, सहायक खजांची थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था, तो आखिर क्यों मौत के चार दिन बाद घर वालों को सूचना दी गई? सूचना भी ये दी गई कि एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक सदर थाना में है, थाना पहुंचकर पहचान करें।
थक हारकर मृतक की पत्नी ने एसपी को आवेदन दिया। जिसमें कहा गया है कि 17 अक्टूबर को दुर्घटनाग्रस्त बाइक मलिक को सदर थाने की पुलिस द्वारा उसके मोबाइल पर मैसेज भेज कर मामले की सूचना दी गई। कहा गया कि 13 अक्टूबर को बेलौरी में ट्रैक्टर से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। थाने में पहुंचने के बाद थानेदार ने बताया कि इसी ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई है, जिसमें बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
थानेदार से कहा गया कि घटना के चार दिन बाद सूचना दी जा रही है, तो वे गुस्सा हो गए। एसपी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि घर वालों को बगैर सूचना दिए कैसे शव डिस्पोज किया गया। मामले की प्राथमिक भी दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की प्राथमिक दर्ज करने का अनुरोध किया है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 24, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे