देश जल रहा है और ये बैंकॉक में मौज कर रहे हैं, The Kashmir Files के डायरेक्टर का वीडियो हुआ वायरल 

द न्यूज 15  
नई दिल्ली। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री लगातार चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर उठे विवाद के बीच अग्निहोत्री के पुराने बयान से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए और उन्हें ट्रोल किया गया। इसी बीच अब विवेक अग्निहोत्री के बैंकॉक टूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बहाने तमाम लोग उन्हें घेर रहे हैं और निशाना साध रहे हैं। सौरभ नाम के यूजर के ने एक वीडियो साझा किया है। जिसमें विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी कह रहे हैं कि ‘ये बैंकॉक है, ये हम हैं और यहां हमारी फिल्म चल रही है।’ वे अपनी फिल्म के एक पोस्टर की तरफ इशारा भी करते हैं।
इसी वीडियो पर लोग विवेक अग्निहोत्री की खिंचाई कर रहे हैं। लेखक अशोक पाण्डेय ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘मुझे सूचना मिली थी कि जिस दिन पुणे में पंडितों को मुझे पूरा सच दिखाने भेज रहे थे, खुद पूरी मौज लेने बैंकाक जा रहे थे।’ प्रमोद नाम के यूजर ने लिखा कि ‘देश जल रहा है, वो बैंकाक में हंस रहा है।’ राधेश्वर शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि ‘बैंकाक की मौज तो जनेऊधारी ब्राह्मण के अलावा कोई और ब्राह्मण नहीं ले सकता है।’  यदुवंश नाम के यूजर ने लिखा कि ‘अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में यूट्यूब पर फ्री में चलाने के लिए सलाह दे दी तो लोग भड़क गए थे और ये लोग भारत में आग लगा कर बैंकॉक में मौज मस्ती कर रहे हैं और ठहाके लगा रहे हैं।’ श्रीप्रकाश नाम के यूजर ने लेखक अशोक पाण्डेय को जवाब देते हुए लिखा कि ‘मतलब आप अपेक्षा करतें हैं कि वो लोग “लंगोट” पहन कर दंडी बन जाएं, कमाल “वैरायटी ” की ईर्ष्या है आपकी।’
एसआर वर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि ‘ऐसे कृत्यों की माफी नहीं मिलती, सब कुछ यहीं भोग कर जाना पड़ेगा। बस इंतज़ार करें अपनी बारी का।’ निखिल व्यास नाम के यूजर ने लिखा कि ‘वीडियो देख कर तो लग रहा है कि फिल्म दुबई में देखे जाने की तैयारी है। आप ज्यादा परेशान ना होइए।’

Related Posts

आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन एंटरटेनर ‘उस्ताद भगत…

Continue reading
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

1960 के दशक में पाकिस्तान की फिल्म दुनिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

  • By TN15
  • March 14, 2026
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

  • By TN15
  • March 14, 2026
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला