भाजपा शासन में मजदूरों की स्थिति हुई चिंताजनक : गंगेश्वरदत्त शर्मा 

द न्यूज 15 
नोएडा। श्रम विभाग में व्याप्त अनियमितता और अव्यवस्थाओं पर मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि अधिकारी भी सरकार की मंशा के अनुसार काम करते हैं। जब उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की मंशा मजदूरों के हित में कार्य नहीं करेगी तो फिर अधिकारी भी मजदूरों की बात क्यों सुनने लगे।

गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि नोएडा श्रम कार्यालय से मजदूरों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों को गैरकानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया जाए तो उसे कार्य पर नहीं रखवाया जा रहा है। कार्य करने के बाद वेतन नहीं दिया तो उसे उसका वेतन भी समय से नहीं दिलवाया जा रहा है। मजदूर न्याय की आस में श्रम कार्यालय आते हैं पर उसकी कोई सुनवाई नहीं होती है। छोटे-छोटे मामले भी सालों साल चलते हैं। श्रम विभाग में न्याय के नाम पर सिर्फ तारीख ही मिलती है । उन्होंने कहा कि बीएल इंटरनेशनल, अनमोल इंडस्ट्री आरबी लेटेस्ट, एक्सीलेंट टूल्स आदि दर्जनों कारखानों के मजदूरों की समस्याओं कई माह से लंबित है लेकिन श्रम विभाग उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करवा पा रहा है । उन्होंने कहा कि जनपद के मजदूरों की हालत बहुत खराब है ।  श्रम विभाग, जिला प्रशासन व प्रदेश की सरकार मजदूर हितों की उपेक्षा पूर्ण रुख के चलते उद्योगपतियों के हौसले बुलंद है और वे खुलेआम श्रम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मजदूरों का मानसिक व आर्थिक रुप से शोषण कर रहे हैं। उक्त के खिलाफ मजदूर संगठित होकर आवाज उठाते हैं तो उन्हें नौकरी से निकाल देते हैं। उक्त हालात के खिलाफ ही मजदूर संगठनों ने 23 व 24 फरवरी 2022 को हड़ताल करने का ऐलान किया है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नोएडा श्रम कार्यालय व श्रम न्यायालय में व्याप्त अनियमितताओं को समाप्त कर अधिकारियों/ कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए, अधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त स्थानों पर नियुक्ति कर लंबित मांगों/ समस्याओं का सम्मान जनक समाधान कराया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मजदूर संगठन आंदोलन करने को विवश होंगे।
 साथ ही सीटू गौतम बुध नगर जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें नमन व याद करते हुए सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related Posts

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

Continue reading
छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी