राजस्थान से पिंडदान के लिए गया जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई

 रोहतास में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 15 घायल

 रोहतास। बिहार के रोहतास ज़िले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यह हादसा सुबह के समय राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर सासाराम के पास हुआ। एक बस और एक ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में गोरधन सिंह, बालू सिंह और राजेंद्र सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल राजस्थान के रहने वाले थे।
यह हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान से पिंडदान के लिए गया जा रही एक बस, सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी गई। एनएचएआई एम्बुलेंस के नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत सभी घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
शिवसागर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बारे में बताते हुए बस में सवार एक यात्री ने कहा, ‘हम राजस्थान के जलावर ज़िले के कोटरा से गया पिंडदान के लिए जा रहे थे।’ उन्होंने आगे बताया, ‘रोहतास ज़िले में खुर्माबाद के पास हमारी बस अचानक एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक सड़क किनारे खड़ा था।’
एनएचएआई एम्बुलेंस के नर्सिंग स्टाफ निखिल कुमार पटेल ने बताया कि हादसा रविवार-सोमवार की देर रात हुआ। उन्होंने बताया, ‘हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 लोग घायल हुए हैं।’ उन्होंने अनुमान लगाया कि ‘संभवतः चालक को नींद आने के कारण यह भयानक सड़क हादसा हुआ है।’

  • Related Posts

    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading
    आरक्षण समीक्षा की बात करना गुनाह है? क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना: दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    • By TN15
    • August 27, 2026
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना