‘सिर्फ ट्वीट करने से बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं हो जाती’

 विजय सिन्हा ने तेजस्वी-रोहिणी पर साधा निशाना

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार में भारी बारिश ने बाढ़ का कहर मचा दिया है, जिसके कारण 20 जिलों में अलर्ट जारी करना पड़ा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 16 टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बाढ़ की स्थिति पर बयान देते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि लगभग 50 साल बाद नेपाल से इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी है और नेपाल में बांध बनाने की योजना पर काम चल रहा है।
विजय सिन्हा ने कहा कि प्रशासन को किसी भी कीमत पर तटबंधों को टूटने से बचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रशासन को कह दिया गया है कि किसी भी कीमत पर तटबंधन को टूटने नहीं दिया जाए। सरकार के द्वारा पैसे की कोई कमी नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो लोगों के बीच जाकर हम सेवा करेंगे।’
विजय सिन्हा ने इस दौरान तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य पर जमकर निशाना साधा। रोहिणी आचार्य के बिहार की बाढ़ की स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग पर विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य को जनता के बीच जाकर उनकी मदद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘रोहिणी जी कहां रहती हैं, यह कभी सिंगापुर में तो कभी पटना में, उनके भाई कहां रहते हैं, नेता प्रतिपक्ष कहां रहते हैं। यह लोग सोने के चम्मच लेकर पैदा होने वाले राजकुमार राजकुमारी हैं। बिहार की जनता जमीन पर देखना चाहती है। सेवा भाव से काम करना चाहिए। जनता के बीच में जाकर उन आपदा में पड़े लोगों से मुलाकात कर उनकी सेवा में लगना चाहिए।’
विजय सिन्हा ने कहा कि सिर्फ ट्वीट करने से बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं हो जाती। उन्होंने कहा, ‘केवल ट्वीट कर देने से बाढ़ पीड़ितों की सहायता नहीं हो जाती है। सरकार में रहते हुए जनता की गाढ़ी कमाई जो लूटी है इसका थोड़ा सा अंस बाढ़ पीड़ितों में भी लगाना चाहिए।’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘आपदा में जो लोग फंसे हैं उनका सरकार के खजाने पर सबसे पहले अधिकार है उसके लिए कोई भी कमी नहीं रहेगी।’

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल