प्रियंका गाँधी ने जिस भाजपा एमएलए पर साधा था निशान, एमएलए ने किया इस्तीफा का ऐलान

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। बिहार राज्य की भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि रश्मि वर्मा सोमवार को बिहार के विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकती हैं, लेकिन उससे एक दिन पहले ही उन्होंने इस बात को सार्वजानिक कर दिया। अपने त्यागपत्र में उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है, लेकिन इसके पीछे के असली कारण का सच अभी सामने आना बाकी है।

हालांकि इस इस्तीफे के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल, हमेशा से ही विवादों में रहने वाली बिहार के नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा की वजह से उत्तर प्रदेश का सियासी पारा भी चढ़ा हुआ था। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा लीक के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बिहार की इन भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा था कि यूपीटेट पेपर आउट कराने के घोटाले का मास्टरमाइंड भाजपा विधायक का भाई है। प्रियंका गांधी ने यूपीटेट घोटाले में पेपर छापने का ठेका देने से लेकर परीक्षा के प्रबंधन तक हर कदम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिहार की भाजपा विधायक के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा था।

प्रियंका गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए पिछले महीने भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने कहा था कि उन्हें यह पता होना चाहिए कि शादी के बाद लड़की के सारे तार ससुराल से जुड़े होते हैं, मायके से नहीं। इसके साथ ही उन्होंने सफाई देते हुए यह भी कहा था कि उन्होंने कभी भी अपने भाई के साथ मिलकर कोई कारोबार नहीं किया।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई