फिरोजपुर रैली में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक कांग्रेस की नीच राजनीति : सुरेंद्र कुमार

द न्यूज 15 
नयी दिल्ली। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने फिरोजपुर रैली में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए कांग्रेस की नीच राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक षड्यंत्र के तहत प्रधानमंत्री की जान को खतरे में डाल दिया, जिसके लिए देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के प्रधानमंत्री के सड़क से जाने के निर्णंय की जानकारी न होने की बात उन्होंने कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं।
सुरेंद्र कुमार का कहना था कि यह कांग्रेस ने तब किया जब उनकी ही पार्टी के दो प्रधानमंत्री इस तरह की चूक के चलते चल बसे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के सरकारी ठेकों को प्राइवेट ठेके में बदलने को उन्होंने बड़ा घेाटाला करार दिया। उन्होंने कहा दिल्ली सरकार जगह-जगह ठेके खोलकर न केवल महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहंी है बल्कि दिल्ली की युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेल रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत से योगी सरकार बनेगी। फिर से भाजपा की सरकार बनने का आधार पर उन्होंने प्रदेश का विकास और कानून व्यवस्था में सुधार बताया। उन्होंने कहा कि योगी राज में उत्तर प्रदेश का हर वर्ग खुश है।
अखिलेश यादव की रैली में भीड़ पर उन्होंने कहा कि यह भीड़ वोटबैंक में तब्दील नहीं होगी। भीड़ के मामले में उन्होंने योगी आदित्यनाथ की रैली में ज्यादा भीड़ बताई। सुरेन्द्र कुमार का कहना था कि उत्तर प्रदेश में न केवल प्रदेश बल्कि केंद्र की कितनी योजनाओं के माध्यम से काम हुआ है। भाजपा के धर्म और जाति की राजनीति करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है। धर्म और जाति की राजनीति को सपा और कांग्रेस कर रही है। समाजवादी पार्टी के सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी क्या बस सरकार बनने ही काम करेगी। जनता ने जब सपा को विपक्ष में बैठने का मौका दिया तो फिर सपा ने विपक्ष की भूमिका क्यों नहीं निभाई ? उन्होंने कहा कि भाजपा ने विषम परिस्थितियों में भी जनता के लिए काम किया है। जिसका फायदा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

Related Posts

Annamalai Resign: K. अन्नामलाई ने BJP को कहा अलविदा! पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकारा इस्तीफा

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का…

Continue reading
प. बंगाल में महाराष्ट्र वाला खेल, बागी गुट हुआ असली टीएमसी!

उद्धव ठाकरे वाला हुआ ममता बनर्जी का हाल,…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

  • By TN15
  • June 6, 2026
क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

हमारा एकमात्र एजेंडा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा’, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की जंतर-मंतर से हुंकार

  • By TN15
  • June 6, 2026
हमारा एकमात्र एजेंडा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा’, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की जंतर-मंतर से हुंकार

शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

  • By TN15
  • June 6, 2026
शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

  • By TN15
  • June 6, 2026
‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 6, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी