भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान शख्सियतों के चित्रों पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर कहा गया – न गोडसे की गोली डरा सकी, न जंग का मैदान झुका सका।
एक ने सत्याग्रह से अंग्रेजों को उखाड़ा, दूजे ने भूखे पेट भी देश न बिकने दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज उनके विचार और सादगी भरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। हम उनके बताए सत्य, अहिंसा और “जय जवान – जय किसान” के मार्ग पर चलते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करेंगे। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें
इंकलाब जिंदाबाद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, साबुद्दीन खान, डी.पी. सरकार, हसीन खान, जियाउद्दीन, अजीम, राजकुमारी, इमामुद्दीन, शाजिद, गौरव मुखिया, कालू, पप्पू, शंकर, सुरेश, नीरज आदि साथी मौजूद रहे।






