विधवा वृद्धजन एवं दिव्यांग जनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई गई

पहले 400 प्रतिमाह पेंशन मिलता था, अब इसे बढ़ाकर रु 1100 प्रतिमाह किया गया

 

मोतिहारी। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 24 जून, 2025 को हुई कैबिनेट की बैठक में सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि400 से बढ़कर 1100 रुपए करने का निर्णय लिया गया था। आज इस निर्णय को क्रियान्वित किया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा जून माह से बढ़े हुए पेंशन की राशि 1100 रुपए की दर पर राज्य के 1 करोड़ 11 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को 1227 करोड़ की राशि का डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरण किया गया।
इस अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रत्येक माह के दसवीं तारीख को पेंशन लाभार्थियों के खाते में बड़े हुए दर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि चली जाएगी। इसके लिए विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 में जब से हमारी सरकार बनी है, सभी वर्गों के हितों में बेहतर कार्य किया जा रहा है। सभी क्षेत्र एवं सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई गई हैं। वृद्ध, दिव्यांगजन एवं विधवा महिलाओं की सहूलियत के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना चलाई गई। जिसके तहत अब राशि प्रति माह 1100 रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से बातचीत के क्रम में ऐसा लगा की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई जाने की जरूरत है। जिससे कि लोगों को सहूलियत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खुशी है कि सरकार ने यह निर्णय लिया है। पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का बिहार के सभी जिलों में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रसारण कराया गया। पूर्वी चंपारण जिला में जिला स्तर पर इसके लिए मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में व्यवस्था कराई गई थी। जहां बिहार सरकार के जिला प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिंहा, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, महापौर प्रीति गुप्ता, उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद गुप्ता, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडेय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी साक्षम बिहार पटना, सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त जिला के सभी 27 प्रखंड, 396 पंचायत एवं 1277 राजस्व ग्राम में तथा 792 आंगनबाड़ी केंद्र में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

पेंशनधारियों को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया : मंत्री

 

इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ने प्रेक्षा गृह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय के साथ विकास की नीति के पर चलते हुए बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय संगत तथा समान अवसर प्रदान करना है। बिहार सरकार इस प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से पूरे बिहार में परिदृश्य बदला है और महिलाओं का हाथ मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा की सभी 6 पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 517 711 पेंशनधारी हैं। जिसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 166642, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 30680, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत 8090, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 23327, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत 39092 एवं मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 249880 लाभार्थी हैं।
सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग शिवेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश की 5.5 लाख प्रति का वितरण डोर टू डोर आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के माध्यम से कराया गया है। जिससे कि सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी सशक्त बन सकें। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में 329952 लोग शामिल हुए।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पंजाब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत