एनएच किनारे मिला जमीन सर्वेक्षण से जुड़ा लोगों का दस्तावेज, इलाके में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर/गायघाट। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर जारंग चौक से पूरब, दरभंगा से मुजफ्फरपुर जाने वाली लेन में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों की नजर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे फेंके गए जमीन संबंधी सैकड़ों दस्तावेजों पर पड़ी।

लोगों ने बताया कि ये सभी कागजात मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड के ग्रामीणों की जमीन सर्वेक्षण से जुड़े हैं। फेंके गए दस्तावेजों में खतियान, नक्शा, पंजी-II, रसीद आदि शामिल हैं, जिनमें हजारों लोगों की भूमि सम्बंधित जानकारी दर्ज है।

स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी गई। आशंका जताई जा रही है कि दस्तावेजों को किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और कागजात को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उठ रहे सवाल:

इतनी बड़ी संख्या में जमीन सर्वेक्षण से जुड़े अहम दस्तावेजों का इस तरह फेंका जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि यदि ये कागजात किसी सरकारी दफ्तर या एजेंसी द्वारा तैयार किए गए थे, तो उन्हें इस तरह लावारिस हालत में कैसे छोड़ दिया गया?

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!