दुकान पर बैठी महिला से छेड़छाड़ पर दो समुदाय में तनाव, मामले को लेकर हंगामा

स्योहारा / बिजनौर । महिला ने लगाया एक युवक पर दुकान में घुसकर अभद्रता व हाथापाई करने का आरोप, सौंपी तहरीर। नगर निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति की परचुन की दुकान मौहल्ला पटवारियान स्योहारा में स्थित है। जिस पर वह पति की गैर मौजूदगी में अक्सर बैठ जाती है। रविवार की देर शाम की घटना है वह अपने पति की गैर मौजूदगी में दुकान पर बैठी थी, तभी नदीम पुत्र गुलजार निवासी मौहल्ला जुमरात का बाजार थाना स्योहारा दुकान पर आया और सीधे दुकान के अन्दर घुसकर उसके साथ अभद्रत्ता करने लगा तथा विरोध करने पर प्रार्थनी के साथ हाथापाई करने की कोशिश की, साथ ही उसका हाथ पकड़कर उसे दुकान से बाहर निकालने की भरसक प्रयास किया। जिसका प्रार्थनी ने विरोध किया तथा शोर मचाया, शोर सुनकर आस पास के मौहल्ले वाले इक‌ट्ठा हो गये उनको आता देख नदीम वहाँ से प्रार्थनी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद प्रार्थनी बहुत भयभीत है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों एवं हिंदू संगठनों के लोग बड़ी संख्या में अभद्रता करने वाले युवक के घर पूछताछ करने के लिए पहुंच गए और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह, थाना प्रभारी धीरज सिंह नागर ने भीड़ को समझा बूझकर शांत कराया और आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए न्यायाधीश की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण तूल पकड़ रहा था। थाना प्रभारी धीरज सिंह नागर ने युवक की गिरफ्तारी के लिए चौकी कस्बा प्रभारी कृपाल सिंह कोई जिम्मेदारी सौंपी थी। सब इंस्पेक्टर कृपाल सिंह व उनके सहयोगी हेड कांस्टेबल असकर खान द्वारा जबरदस्त पुलिसिंग खान नमूना पेश करते हुए आरोपी नदीम को तुरंत गिरफ्तार कर जनपद बिजनौर पुलिस का इकबाल बुलंद किया है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस