जिलाधिकारी ने मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई का किया शुभारंभ

समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा सेवा प्रदान करेगा मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा सेवा प्रदान करने हेतु मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई का शुभारंभ जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य पशु चिकित्सकों से मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले को प्राप्त मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई से पशुपालकों को काफी सहूलियत होगी। उन्हें घर पर ही पशुओं का ईलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप पशु चिकित्सा इकाई का संचालन सुनिश्चित किया जाय। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 18 पशु चिकित्सा इकाई कार्य करेंगे। इस इकाई में एक पशु चिकित्सक, एक पाराभेट, स्टॉफ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कृत्रिम गर्भाधाण की सुविधा भी पशुपालकों को इस इकाई के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही मौसमवार पशुओं में होने वाली संभावित बीमारियों की जानकारी भी पूर्व से ही दे दी जायेगी। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डॉ0 मृत्युंजय शरण सहित डॉ0 विजय कुमार, डॉ0 अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत