बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की आंखों में आंसू तथा सिर पर चिंता की लकीरें 

फसल बर्बादी के लिए तत्काल राज्य सरकार ₹40000 प्रति हेक्टेयर के मान से मुआवजा राशि वितरित करेंकिसानों पर सोसाइटी के कर्ज भरने की तारीख भी 31 मई तक की जाए, रंग-विहिन गेहूं की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर किए जाने की मांग

इंदौर । मौसम की ऐसी मार पड़ी कि फसलें खेतों में ही तबाह हो गईं। किसान रो दिए। गेहूं, चना, सरसों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। संतरा, लहसुन, धनिया, मसूर, इसबगोल, अलसी की फसल भी प्रभावित हुई है। इंदौर सहित मालवा-निमाड में हो रही हल्की बारिश के बाद हाल ही में हो रही बारिश व ओला वृष्टि से सांवेर, देपालपुर, गौतमपुरा व आसपास की गेहूं की फसलें खराब हुई हैं। यहां बीते एक-दो दिन में दाने बराबर ओले गिरे तथा बारिश हुई जिसके चलते गेहूं का रंग फीका होने के साथ उसकी गुणवत्ता में भी गिरावट आई है।

संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री और बबलू जाधव ने कहा है कि पिछले 8 दिनों से लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से 20 से लेकर 80% तक फसलें बर्बाद हो गई है। जहां उपज को नुकसान हुआ है वहां गेहूं का रंग भी फीका पड़ जाएगा । मुख्यमंत्री ने सर्वे की घोषणा जरूर की है, लेकिन जो हालात है उसमें सर्वे की कोई जरूरत नहीं है। बल्कि तत्काल मुआवजा राशि किसानों के खातों में डाली जाना चाहिए ।

संयुक्त किसान मोर्चा ने फसलों की बर्बादी को देखते हुए सोसाइटी के ऋण भरने की तारीख 31 मई तक बढ़ाए जाने और राजस्व अधिनियम की धारा आरबीसी 6-4 के तहत किसानों के खाते में तत्काल मुआवजा राशि वितरित किए जाने की मांग की है । मोर्चे ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि सभी किसानों को ₹40000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा राशि वितरित की जाए । साथ दागी और फीके रंग के हुए गेहूं की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री को करना चाहिए ।

संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री और बबलू जाधव ने बताया कि इंदौर के आसपास देपालपुर, बैंगनदा, चांदेड, बडोली, आगरा, सुमठा, नांद्रा, अटाहेडा, सुनाला, कटकोदा में फसलें काफी प्रभावित हुई। देपालपुर के आसपास के दो किमी के गांवों में ओला वृष्टि व बारिश से गेहूं की फसलें खराब हो गई है। किसानों को अब चिंता है कि अब इनके ऊंचे दाम नहीं मिल सकेंगे, सांवेर मेंभी दाने बराबर ओले गिरे जिससे गेहूं खराब हो गया। मौैसम प्रभाव से वजन में हल्का होने के साथ क्वालिटी भी खराब हो गई है। फसल कटने के दौरान गेहूं में जो चमक रहती है वह अब नहीं रही। दूसरी ओर गौतमपुरा व आसपास की फसलों पर भी इसका असर पड़ा है। बेटमा के पास लाहोली, लेपड आदि गांवों की फसलें भी खराब हुई है।

संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री और बबलू जाधव, किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव दिनेश सिंह कुशवाह मध्य प्रदेश किसान मजदूर सेना के लाखन सिंह डाबी तथा शैलेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि मालवा निमाड़ सहित पूरे मध्यप्रदेश में प्राकृतिक आपदा के रूप में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। किसान हितेषी मुख्यमंत्री और सरकार को तत्काल बगैर किसी सर्वे के किसानों के लिए राहत की घोषणा करना चाहिए। किसानों के आंसू पोछने का एकमात्र तरीका है कि राजस्व की धारा आरबीसी 6/4 के तहत प्रत्येक किसान को ₹40000 प्रति हेक्टेयर के मान से तत्काल मुआवजा दिया जाए।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित…

    Continue reading
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    जम्मू-कश्मीर सरकार ने आयुष्मान भारत PM-JAY SEHAT स्कीम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?