एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र की पत्नी ने की आत्महत्या, पति की मौत के बाद रहती थी तनाव में

पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी यादव ने बीती रात अपने मायके जालौन के आटा थानान्तर्गत पिपराया ग्राम में आत्महत्या कर ली। 5 अक्टूबर 2019 को करगुआं में हुआ पुष्पेंद्र यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। जिसे परिवार के लोगों ने फर्जी बताया था।

उरई । तीन साल पहले झांसी में पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी यादव ने बुधवार को सुबह अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुष्पेद्र की पत्नी एनकाउंटर की घटना के बाद लगातार डिप्रेशन में चल रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की है।

तनाव में रहती थी पत्नी

महिला के स्वजन ने आरोप लगाए कि पुष्पेंद्र के फर्जी एनकाउंटर के बाद ही पारिवारिक स्थिति तनावपूर्ण चल रही थी। घटना के संबंध में दोपहर एसपी डा. ईरज राजा ने भी जानकारी ली है।

दुपट्टे से फंदा बना की आत्महत्या

एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र की पत्नी अपने मायके आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराया में रहती थी। 28 वर्षीय शिवांगी यादव ने बुधवार को सुबह अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। जब स्वजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उनके घर में चीख पुकार मच गई। पिता राकेश यादव, मां चतुरा यादव व बहन दीक्षा, भाई उम्मेद और राजा यादव का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

2019 में पुलिस ने पुष्पेंद्र का किया था एनकाउंटर

मां अपनी पुत्री का नाम पुकार-पुकार कर बार-बार बेसुध हो रही थी। स्वजन के अनुसार शिवांगी की शादी वर्ष 2019 में जनपद झांसी के करगुवां निवासी पुष्पेंद्र यादव के साथ हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही 5 अक्टूबर 2019 की रात को पुलिस मुठभेड़ में पुष्पेंद्र की मौत हो गई थी।

घटना के बाद से ही शिवांगी अपने पिता के घर पिपरायां में रहने लगी थी। शिवांगी उस घटना के बाद से बड़ी गुमसुम सी रहती थी। अवसाद में रहने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। आटा थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि अभी तक आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

उधर एसपी ने भी घटना संज्ञान में लिया है। एसपी ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए है। पुष्पेंद्र के एनकाउंटर का मामला काफी हाईप्रोफाइल हो गए था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उक्त मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया था। उक्त मामले में एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मियों पर हाईकोर्ट के निर्देश पर मुकदमा भी लिखा गया था।

  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी