UP Rain: यूपी में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, नीचे गिरा पारा, लखनऊ समेत इन जिलों में चेतावनी जारी

Lucknow News: यूपी के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, लेकिन उसके बाद 3-5 डिग्री की वृद्धि होगी.

 

Heavy Rain in UP: पिछले 24 घंटों में लखनऊ (Lucknow) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अन्य हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rain) ने न केवल पारा नीचे गिरा है, बल्कि खेतों में जलभराव से फसलों को नुकसान पहुंचा है. राज्य के मौसम विभाग के अनुसार, मौसम की स्थिति में बदलाव दो चक्रवाती परिसंचरणों के कारण हुआ. एक, अफगानिस्तान के ऊपर और दूसरा, राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण. हालांकि, मंगलवार को बारिश में कमी आएगी, लेकिन कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. बुधवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. गुरुवार को राज्य के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

बहराइच के कैसरगंज में 24 घंटे में 130 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक थी, इसके बाद प्रयागराज में 70 मिमी, वाराणसी में 60 मिमी, बाराबंकी में 50 मिमी और रामपुर में 40 मिमी बारिश हुई. राज्य के अलग-अलग स्थानों से ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है. इसी अवधि में, लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में 30 मिमी वर्षा और मुख्य शहर में 20.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो मार्च के महीने में एक ही दिन में तीन सालों में सबसे अधिक और आठ सालों में दूसरी सबसे अधिक थी. बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंचा है

बारिश और ओलावृष्टि से कई जगहों पर फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. गेहूं, दलहन और आलू की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर राज्य मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया है. कृषि विभाग के एक अधिकारी ने कहा, पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश ने बहराइच, चित्रकूट, ललितपुर और मथुरा जैसे जिलों में फसलों, विशेष रूप से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, बीमा कंपनियां और विभाग के अधिकारी जल्द ही नुकसान का आकलन करेंगी और उसके अनुसार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा.

 

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव और लखनऊ में आंधी-तूफान की चेतावनी दी है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, लेकिन उसके बाद 3-5 डिग्री की वृद्धि होगी.

  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी