बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षक ईमानदारी और जिम्मेदारी का करें निर्वहन : सीजीएम

 इंटरेक्टिव बोर्ड का हुआ अनावरण

 

राम विलास
राजगीर। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सह आयुध निर्माणी के सीजीएम अनिल कुमार गुप्ता का पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में एक मई को भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के स्काउट गाइड एवं कब्स बुलबुल के बच्चों ने उनका मुख्य द्वार पर ही स्वागत किया। अध्यक्ष के साथ दीपशिखा महिला कल्याण समिति की चेयरमैन अर्चना गुप्ता और महाप्रबंधक प्रवीण कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सरस्वती प्रतिमा के पास दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद प्राचार्य विवेक किशोर द्वारा उन्हें हरित वसुंधरा एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सीजीएम के स्वागत में बच्चों द्वारा गीत -नृत्य प्रस्तुत किया गया।मौके पर अध्यक्ष द्वारा विद्यालय के इंटरेक्टिव बोर्ड का अनावरण किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का सभी के जीवन में अहम भूमिका होती है। यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे सौभाग्यशाली हैं।

क्योंकि आज के समय में केंद्रीय विद्यालय में नामांकन आसान नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ईमानदारी से जिम्मेदारी का निर्वहन करें। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, नालंदा सूबे का एक सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बने इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों से ही छात्रों को योग्य बनाया जा सकता है। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ सुषमा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?