तमिलनाडुः एयरपोर्ट के टॉयलेट एरिया में SLR से CISF कॉन्स्टेबल ने खुद को उड़ा कर ली खुदकुशी

एयरपोर्ट पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और इस बात की पड़ताल कर रही है कि जवान ने आत्महत्या करने से पहले कहीं कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं

द न्यूज 15 
चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां ड्यूटी पर तैनात एक सीआईएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को 26 वर्षीय सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल ने एक टॉयलेट के अंदर खुद को गोली मार ली। मृत सीआईएसएफ जवान की पहचान राजस्थान के रहने वाले यशपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के पीछे कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यशपाल ने अपने माथे पर गोली मारने के लिए अपनी सेल्फ लोडिंग राइफल का इस्तेमाल किया। सीआईएसएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यशपाल की ड्यूटी डिपार्चर टर्मिनल पर थी। गोली चलने की आवाज सुनते ही एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कहां से गोली चली और किसने चलाई।
चेन्नई एयरपोर्ट का माहौल गुरुवार को भी रोजाना की तरह ही था। लोग चेक-इन कराते हुए बोर्डिंग पास लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे थे। कुछ लोग फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच, गोली चलने की आवाज के साथ ही वहां मौजूद सहम गए। वहां, अचानक अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट के कर्मचारी सकते में आ गए थे।
हालांकि, कुछ देर के बाद पता चला कि इंटरनैशनल टर्मिनल के टॉयलेट के पास एक सीआईएसएफ जवान ने गोली चलाई है। इसके बाद, कुछ देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक जवान की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास देखा लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
सीआईएसएफ जवान के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया : एयरपोर्ट पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और इस बात की पड़ताल कर रही है कि जवान ने आत्महत्या करने से पहले कहीं कोई सुसाइड नोट छोड़ा या नहीं। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि सीआईएसएफ जवान के आत्महत्या करने के पीछे कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक, यशपाल ने 2017 में सीआईएसएफ ज्वाइन किया था।

Related Posts

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची
  • TN15TN15
  • August 14, 2026

• प्रदेश से पूंजी पलायन पर लगे रोक…

Continue reading
सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ 
  • TN15TN15
  • August 14, 2026

चंडीगढ़ । महाराष्ट्र में हुए हमले में पंजाब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

  • By TN15
  • August 14, 2026
वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है