गुरुग्राम: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार चार डिलीवरी ब्वॉयज की मौत

द न्यूज 15 

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 4 डिलीवरी ब्वॉयज की मौत हो गई। गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने दो बाइक पर सवार चार डिलीवरी ब्वॉयज को कुचल दिया। आनन-फानन में चारों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही डीएलएफ फेज वन पुलिस मौके पर पहुंची और ने कार चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये हादसा बीती रात हुआ था। गुरुग्राम पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके पर मौजूद गुरुग्राम डीएलएफ फेज वन थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी डिलीवरी ब्वॉयज रोड के किनारे बाइक पर थे। तभी सामने से एक कार आई और चारों को कुचल दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार की रफ्तार कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं कार भी पूरी तरह से डैमेज हो गई। कार चालक को गिरफ्तार कर पुलिस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं युवक ने शराब के नशे में तो नहीं था।

Related Posts

कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

Continue reading
गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया