योगी आदित्यनाथ पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा – CM की नहीं गुंडों की है भाषा 

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनैतिक दल एक दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 10 मार्च के बाद सारी गर्मी शांत करवा देंगे। उनके इसी बयान को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सीएम की नहीं बल्कि गुंडों की भाषा है।
दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ‘रिपब्लिक भारत’ समाचार चैनल पर अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान एंकर ने उनसे योगी आदित्यनाथ को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा – बीजेपी में मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने वाले योगी द्वारा मुजफ्फरनगर और कैराना की जनता के सामने ऐसे बयान देना सही नहीं है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि यह बयान किसी मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि किसी गुंडे, माफिया और मव्वाली का है। उन्होंने दावा किया कि 10 मार्च को गर्मी उतारने वालों की गर्मी उतार दी जाएगी। यह दूसरों की गर्मी उतारने लायक नहीं रहेंगे। उनके इस जवाब पर एंकर ने पूछा, ‘आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा है कि चर्बी उतार देंगे और यूपी सीएम ने कहा है कि गर्मी उतार देंगे। इन दोनों में से किस का बयान सबसे खराब है?’

Related Posts

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading
योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली