नवजोत सिंह सिद्धू की गाँधी परिवार से बगावत : कहा CM नहीं कठपुतली चाहिए

द न्यूज़ 15
पंजाब। पंजाब के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस पार्टी में जोरोपर घमासान चल रहा है। इस लड़ाई में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आमने-सामने हैं। इस बीच सिद्धू गांधी परिवार के खिलाफ खुली बगावत के मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में ऊपर बैठे लोगों को कठपुतली सीएम चाहिए।
सिद्धू ने कहा, “अगर नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथों में है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके। क्या आप ऐसा सीएम चाहते हैं।“ चन्नी के सीएम बनाए जाने के बाद सिद्धू लगातार नाराज चल रहे हैं। कई मौकों पर उन्होंने अपने लड़ाकु तेवर दिखाए हैं। यहाँ तक की उन्होंने पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे तक की पेशकश की थी। हालांकि बाद में पार्टी ने उन्हें मना लिया।
अपने पंजाब दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा , पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपना CM का चेहरा घोषित करेगी। मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर सकती है। चूँकि पार्टी के सर्वे में चन्नी सबसे आगे चल रहे हैं।
राहुल गांधी के ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी पंजाब में सीएम कैंडिडेट के लिए सर्वे करा रही है। इस सर्वे में कांग्रेस ने प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों से राय जानने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर दो ही नामों पर तेजी से चल रही थी।
राहुल गांधी के सामने चन्नी और सिद्धू दोनों ने ही स्वीकार किया था कि वे सर्वे के नतीजों को मानेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू को इस मामले में वरीयता नहीं दी जाएगी।
पंजाब में सीएम कैंडिडेट की घोषणा की मांग चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू, दोनों ने की थी। ‘पार्टी इतने सारे प्रयास इसीलिए कर रही है ताकि जो भी फैसला लिया जाए वह पारदर्शी हो। जो भी इस सर्वे में पिछड़ जाए वह दूसरे पर कीचड़ न उछाल सके।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक