स्वामी प्रसाद मौर्य को हार्ट अटैक? सपा नेता ने तस्वीर दिखा खुद बताया क्या है सच

द न्यूज 15

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को दिल का दौरा पड़ने की अफवाह रविवार को सोशल मीडिया पर फैल गई। देर रात स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद ट्वीट करके इस दावे का खंडन किया और बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की तस्वीर भी साझा की।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वामी प्रसाद मौर्य को दिल का दौरा पड़ने का दावा करते हुए पोस्ट किया। इससे स्वामी के समर्थक चिंतित हो गए। लोग एक दूसरे से यह सवाल करने लगे। स्वामी प्रसाद मौर्य को भी फोन आने लगे। इसके बाद स्वामी ने खुद ट्विटर के जरिए समर्थकों की चिंता दूर की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ”मेरा दिल इतना कमजोर नहीं है कि कायरों के डर से मुझे दिल का दौरा पड़ेगा। ऐसी झूठी खबर फैलाने वाले लोग कृपया कायरता का प्रदर्शन ना करें। मैं पूर्ण स्वस्थ हूं और अभी भी आवास पर कार्यकर्ताओं से मिल रहा हूं।”
गौरतलब है कि योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन छोड़कर सपा में शामिल हो गए। उन्होंने कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल करने में नाकाम रहे। स्वामी प्रसाद मौर्य ओबीसी वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से सपा को ओबीसी वोटर्स का साथ मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इसमें अधिक कामयाबी नहीं मिली।

Related Posts

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी