पश्चिम बंगालः बीजेपी सांसद पर बम से हमला? समर्थकों ने किया हाइवे जाम, केया घोष बोलीं- बौखला रही है तृणमूल

कलकत्ताः सरकार ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पैतृक आवास जा रहे थे तो नदिया जिले के हरिनघाटा में उनकी कार को निशाना बनाकर देसी बम फेंका गया

द न्यूज 15 
कलकत्ता। भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगन्नाथ सरकार की गाड़ी पर शनिवार रात कथित तौर पर बम से हमला किया गया। हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पार्टी समर्थकों ने उत्तर और दक्षिण बंगाल को जोड़ने वाले व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया। उनका आरोप है कि तृणमूल ने सरकार पर ये हमला कराया, क्योंकि उपचुनाव में हार देखकर वो बौखला रही है। इसी वजह से ममता के नेता हिंसा पर उतर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के नेता जयप्रकाश मजूमदार ने दावा किया कि शनिवार रात को सांसद की कार पर ऐसा कोई हमला नहीं किया गया। उनका दावा है कि बीजेपी के पास जनता से कहने को कुछ नहीं है। वो बेसिरपैर की बातें करके लोगों को बहका रही है। लेकिन लोग उसकी बातों में नहीं आने वाले हैं। लोगों को पता है कि तृणमूल कांग्रेस ही उनकी सच्ची हितैषी है।

उधर, बीजेपी सांसद सरकार ने आरोप लगाया कि जब वह शनिवार रात को शांतिपुर गांव में अपने पैतृक आवास जा रहे थे तो नदिया जिले के हरिनघाटा में उनकी कार को निशाना बनाकर देसी बम फेंका गया। रफ्तार तेज होने से यह कार पर नहीं गिरा। उन्होंने मीडिया से कहा कि उनके समर्थकों ने मेरी कार पर बम हमले के विरोध में नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों पर सड़क अवरुद्ध किया।

बेलीगंज में 12 अप्रैल को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे राणाघाट के सांसद ने दावा किया कि इस तरह के हमलों से उन्हें डराया नहीं जा सकता।

उपचुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार केया घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल हार देखकर बौखला रही है। इसी वजह से नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि बीजेपी के नेता इस तरह की हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। वो डटकर इस तरह के हमलों का सामना करेंगे और एकजुट होकर ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़े फेकेंगे।

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद