पटना जंक्शन पर संदिग्ध बैग बरामद

 पटना। राजधानी पटना में स्थित पटना जंक्शन पर शुक्रवार को एक बार फिर संदिग्ध वस्तु बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई। संदिग्ध बैग पटना जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक पर स्थित प्रतीक्षालय में बरामद हुआ है। गुरुवार की शाम पटना जंक्शन पर एक ट्रेन के आगे रेलवे पटरी पर संदिग्ध स्थिति में सुतली से लपेटा एक गेंद बरामद हुआ था। गेंद मिलने के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई थी।
इसी के मद्देनजर शुक्रवार को रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर दल बल के साथ पटना जंक्शन पर जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए यात्रियों के सामान की जांच की जा रही थी तभी प्रतीक्षालय से एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। मामले में रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ने बताया कि बैग जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।
मामले में जीआरपी ने छानबीन शुरू कर दी है। रेल एसपी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हम लोग लगातार सतर्क हैं और पटना जंक्शन समेत सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल रेल पुलिस को दें।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!