परिमार्जन एवं दाखिल खरिज में कई कमियां हुई उजगार

 लंबित मामले को देख हैरान हो गए एसडीएम

मोतिहारी। जिले के अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार ने गुरुवार को अंचल के अभिलेखों की जांच किए। जांच के दौरान राजस्व कर्मियों के द्वारा दाखिल खारिज और परिमार्जन में की जा रही मनमानी के साथ कई तरह कमियां उजागर हुई तो एसडीएम हैरान हो गए। जिसको लेकर एसडीएम कार्रवाई के मूड में दिखे। जांच के बाद एसडीएम ने बताया कि परिमार्जन के लिए कुल सत्रह सौ तिरासी आवेदन पड़े थे। जिसमें चार सौ तीन आवेदन को राजस्व कर्मियों द्वारा बेवजह पेन्डिंग रखने की बाते सामने आई। जब इस बावत सम्बंधित कर्मियों से जानकारी मांगी तो मूकदर्शक बने रहे।ठीक इसी तरह का खेल दाखिल खारिज के लिए पड़े आवेदनों में भी दिखा। जिसके चलते एसडीएम नाराज दिखे। दाखिल खारिज मामले में भी चार सौ सन्तावन आवेदन लंबित हैं। लंबित आवेदनों को लेकर जांच की गई है। जांच के दौरान कई कमियां उजागर हुई है। संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई के लिए जिला को लिखने की बात कहीं। समय सीमा के भीतर दिए गए आवेदनों को अनावश्यक लंबित रखना या जानबूझकर आवेदकों को परेशान करना गंभीर विषय है। विभाग इसको लेकर काफी कड़ा रवैया अपनाने जा रहा है। हर सप्ताह अभिलेखों की जांच होगी, जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो की परिमार्जन और दाखिल खारिज में जिला का रैंक काफी नीचे आ गया है।इसको लेकर विभाग कड़ा रवैया अपने जा रहा है। एसडीएम के जांच के बाद अंचल के कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। यहां बता दें कि सभी राजस्वकर्मियों के पास दो से तीन अटर्नी (प्राइवेट) काम करते हैं। जिनके द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद ही किसी का दाखिल खारिज या परिमार्जन होता हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?