Suspicious Activities : तो क्या आईएसआईएस के लड़ाके तैयार कर रहा था पीएफआई?

Suspicious Activities : सूफी कानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौसर हसन मजीदी ने पीएफआई पर लगाया है आईएसआईएस लड़ाके तैयार करने का आरोप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा है पत्र

देशभर में पीएफआई के कई ठिकानों पर एनआईए और ईडी ने 22 सितम्बर को छापेमारी की। इस दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने पीएफआई के १०० से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद 23 सितम्बर को केरल में पीएफआई के द्वारा बंद बुलाया। बंद के दौरान तोड़फोड़ की घटनाएं आई हैं। वहीं सूफी खानकाह एसोसिएशन समेत कई संगठनों ने पीएफआई को बैन करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि सूखी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौसर हसन मजीदी ने पीएफआई पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीएफआई गत दो साल से आईएसआईएस के लिए लड़ाके भर्ती कर रहा था। वो देश को नौजवानों को भटकाकर आतंकवादी बना रहा था। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यांे में लिप्त पीएफआई को बैन कर देना चाहिए। मजीदी ने कहा है कि पीएफआई जिस तरह की विचारधारा रखती है वह देश के लिए ठीक नहीं है। यह संगठन देश के खिलाफ काम कर रहा है। इस संगठन ने गत दो साल में आईएसआईएस के लिए भारत में लड़ाकों की भर्ती की। मजीदी ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया समाज में जहर घोलने का काम कर रहा है।

दरअसल मजीदी ने अपनी मांगों को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एकफ भी लिखा है। पत्र में उन्होंने पीएफआई के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर लिखते हुए कहा कि उन्हें सरहद पार से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। देश के खिलाफ पीएफआई की चल रही गतिवधियों के चलते उसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। मजीदी ने कहा कि पीएफआई के लोग मुस्लिम युवाओं को बहलाकर आतंकी बना रहे थे। उन्हें देश के खिलाफ यदु्ध के लिए तैयार कर रहे थे। धर्म परिवर्तन के जरिये ये आईएसआईएस के लिए तैयार कर रहे थे। मजीदी ने कहा कि पीएफआई को बेन करने की हमारी पुरानी मांग है लेकिन इस बैन करना कोई ठोस कदम नहीं होगा, क्योंकि जब तक इस तरह की विचारधारा पर लगाम नहीं लगाई जाती, तब तक ऐसे संगठन पननते रहेंगे।

गौरतलब है कि एनआईए-ईडी की छापेमारी को लेकर पीएफआई ने शुक्रवार को केरल में बंद बुलाया। इस दौरान तोड़फोड़ और उपद्रव की घटनाएं सामने आई। इस पर केरल हाईकोर्ट ने स्वतज् संज्ञान लेते हुए इसे अस्वीकार्य बताया और सख्त एक्शन लेने की बात कही।

  • Related Posts

    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    भारतीय राजनीति में एक नया शास्त्र लिखा जा…

    Continue reading
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    जरूरी यह नहीं है कि हम हर ख्वाब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला