Supreme Court : आजम खां के लिए सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दी एक पर एक दलील, सीजेआई चंद्रचूड़ बोले सॉरी, और ठोस वजह लाइए

अदालती आदेश के चलते यूपी में रामपुर की विधायकी गंवाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को 4 जनवरी को एक और झटका लगा। उन्होंने अपने खिलाफ उत्तर प्रदेश में दर्ज सारे मामले राज्य के बाहर सुने जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी। दलील रखने के लिए कपिल सिब्बल जैसे महंगे वकील को रखा गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की कोई दलील नहीं चली और अर्जी खारिज कर दी गई।

सीजेआई चंद्रचूड़ को कपिल सिब्बल की दलील में नहीं लगा दम

आजम खान की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने तर्क किया कि उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों में यूपी में निष्पक्ष ट्रायल नहीं होगा। इसे खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि ऐसा नहीं है कि यूपी में उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। सीजेआई ने कहा कि सॉरी औेर ठोस वजह लाइये। उन्होंने कहा कि जब हम केस ट्रांसफर करते हैं तो हमें ट्रांसफर के लिए और ठोस कारणों की जरूरत होती है। हम आपको हाई कोर्ट जाने की आजादी दे रहे हैं लेकिन हम केस ट्रांसफर नहीं कर सकते।
आजम खी ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आजम खान के खिलाफ दर्ज मामलों की निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो सकेगी। इसका प्रमाण यह है कि जिस केस में सजा होने के चलते आजम खान को रामपुर सीट से विधायकी गंवानी पड़ी, उसमें सेक्शन 482 के तहत अतिरिक्त सबूत पेश किये जाने संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंति ही रह गई है और मामले में आजम को सजा सुना दी गई। आज खान को सैकड़ों एफआईआर दर्ज करके परेशान किया जा रहा है। पुलिस उनके खिलाफ जाली कागजात पेश कर रही है और ट्रायल कोर्ट में उनकी आपत्ति पर विचार किए बिना कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है। कोर्ट कपिल सिब्बल की दलीलों से संतुष्ट नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा कि अगर आजम खान को किसी अदालती आदेश से दिक्कत है तो वह ऊंची अदालत में चुनौती दे सकते हैं। गलत आदेश पारित होना पक्षपात नहीं कहा जा सकता और न ही मामले को राज्य से बाहर स्थानांतरित करने का आधार बन सकता है।

  • Related Posts

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में यह…

    Continue reading
    ‘THEY FIRED THE FIRST SHOT… न्यायपालिका करप्ट है आप ये सिखाना चाहते हो’, NCERT पर भड़के चीफ जस्टिस
    • TN15TN15
    • February 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!

    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

    • By TN15
    • March 14, 2026
    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र

    • By TN15
    • March 14, 2026
    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र

    किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया

    • By TN15
    • March 14, 2026
    किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया