सुपर हॉट अक्षरा सिंह का घायल कर देने वाला गाना “अदा कातिलाना” रिलीज

 पटना। भोजपुरी फिल्म जगत की हुस्न परी अक्षरा सिंह का गाना जब भी रिलीज होता है, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मच जाता है. हम ये इसलिए कह रहे हैं कि आज अक्षरा का एक और बवाल गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल है – “अदा कातिलाना”. इस गाने में अक्षरा सिंह अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को घायल करती नज़र आ रही हैं. एक बार फिर से अक्षरा सिंह को इस गाने में सलमान खान जैसे सुपर स्टार को अपने इशारों पर नचाने वाले मुद्दसर खान ने कोरियोग्राफ किया है. अक्षरा सिंह का यह गाना टी- सीरीज हमार भोजपुरी से रिलीज हुआ है और देखते ही देखते गाना तेजी से वायरल होने लगा है. इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी अदाओं की तारीफ की और बताया है कि उनकी अदाएं कैसे कातिलाना है. अक्षरा सिंह का यह गाना आधी आबादी में खूब लोकप्रिय होने वाला है.
गाना “अदा कातिलाना” को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना लोगों को झुमने पर मजबूर कर देगा. गाना मदमस्त कर देने वाला है. इसकी मेकिंग में हमने खूब एन्जॉय किया. उम्मीद है भोजपुरी दर्शकों को भी यह गाना खूब पसंद आने वाला है. अक्षरा सिंह ने कहा कि इस गाने में ना अश्लीलता है और ना फूहड़पन. इस गाने की मेकिंग में बॉलीवुड के भी कई लोगों का योगदान रहा है. गाना बिग स्केल का है और मुद्दसर खान के साथ काम करना हर बार मेरे लिए अलग एहसास सा होता है. हम लोगों ने एक बेहतरीन गाना बनाया है और भोजपुरी समेत हर लोगों को हमारा यह गाना पसंद आने वाला है. एक बार आप हमारे गाने को जरुर सुने और प्यार व आशीर्वाद दें.
टी – सीरीज हमार भोजपुरी के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि अक्षरा सिंह, मुद्दसर खान और टी – सीरीज की तिकड़ी एक बार फिर से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बवाल मचाने वाला गाना अदा कातिलाना लेकर तैयार है. हम भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करेंगे कि आप इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें. उन्होंने बताया कि गाना “अदा कातिलाना” के गीतकार आज़ाद सिंह और संगीतकार विशाल सिंह हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. गाने के निर्देशक मुदस्सर खान हैं और कोरियोग्राफी मुदस्सर खान ने की है.

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    रवि किशन की भोजपुरी एक्शन फ़िल्म ‘धुरंधर: द…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी