पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

लखनऊ में बुधवार को बैंक कर्मी दिव्या मिश्रा हत्याकांड का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें हत्या का खौफनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह पति मानस वाजपेई ने दिन दहाड़े पत्नी को गोली मारकर के मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान कुछ बैंक कर्मी शोर शराबे की आवाज़ सुनकर भागते हुए भी दिखाई देते हैं।

बैंक कर्मी दिव्या मिश्रा हत्याकांड के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में दिव्या अपने घर से ऑफ़िस के लिए जाती हुई दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी सीसीटीवी फ़ुटेज गोमती नगर की उस बैंक के सामने का है, जहां दिव्या काम करती थी. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दिव्या बैंक पहुंचती है तो उसका पति वहीं घात लगाकर बैठा हुआ था।

सीसीटीवी में दिखी हत्या की खौफनाक वारदात

दिव्या जैसे ही बैंक के गेट को खोलकर आगे बढ़ती है। तभी उसका पति मानस उस बंदूक़ की बट से अचानक उस पर हमला कर देता है। दिव्या ख़ुद को बचाने की कोशिश करती हैं लेकिन, पत्नी उसे पकड़ लेता है और मारपीट करने लगता है, जिसके बाद वो पीछे की ओर भागती है. सीसीटीवी में साफ़ दिख रहा है कि कैसे दिव्या ख़ुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही थी।

वारदात के वक्त शोर-शराबा सुनकर गेट पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड आगे की ओर बढ़ता है लेकिन हाथ में पिस्तौल देखकर थोड़ी पीछे हट जाता है, लेकिन फिर अंदर काम कर रहे दूसरे कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड भी बाहर की ओर भागते हैं।
इस दौरान मानस के सिर पर तो जैसे ख़ून सवार था. उसकी आक्रामकता देखकर बैंक कर्मी डर से फिर अंदर की ओर भाग आते हैं और जनरेटर के पास छिपने लगते हैं। इसी बीच गोली चलने की आवाज़ आती है। मानस, पत्नी दिव्या के सिर में गोली मार कर वहां से भाग जाता है. इसके बाद बैंक के तमाम कर्मचारी बाहर की ओर जाते दिखाई देते हैं।

बता दें कि 33 साल की दिव्या मिश्रा बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी और रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी। एक साल से उसका पति मानस के साथ तलाक़ का केस चल रहा था. जिसके बाद वो अपने मायके रह रही थी। आज 21 अगस्त को  तलाक़ के केस की सुनवाई होनी थी लेकिन, उससे पहले ही पति मानस ने उसकी हत्या कर दी और घर जाकर अपनी बहन की हत्या कर ख़ुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

  • Related Posts

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपीआई…

    Continue reading
    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर (#महाराजपुर)। चेहरे की मासूमियत पर मत जाइए,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील