नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आम जनमानस संकल्पित : शाम्भवी

जनसंपर्क के माध्यम से हर घर पहुंच रही शाम्भवी 

शिवाजीनगर में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में 8 मई को बिहार के मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो 

समस्तीपुर पूसा। लोकसभा संसदीय निर्वाचन सीट से एनडीए समर्थीत लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार शाम्भवी ने हर घर शाम्भवी अभियान के तहत समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। इस दौरान एनडीए प्रत्याशी को हर घर से भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा हैं। सोमवार को बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू के साथ एनडीए प्रत्याशी ने कुशेश्वर स्थान प्रखण्ड के विभिन्न गाँवों में जाकर जनता जनार्दन से आशीर्वाद लिए और आगामी 13 मई को होने वाले चुनाव मेें हेलिकॉप्टर निशान पर वोट देने की अपील की।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस समस्तीपुर की बेटी शाम्भवी को प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त हो उसे जनता जरूर चुनाव जीताकर सदन भेजेगी। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वह डूबती नाव हैं जिसपर कोई सवार नहीं होना चाहता हैं। डबल इंजन सरकार में बिहार में हर क्षेत्र का विकास हो रहा हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से ज्यादा सीट जीतकर पुनः एनडीए की सरकार बनेगी और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। एनडीए के पांचों दल अर्थात पांच पांडव मिलकर 2024 का ये महाभारत हमलोग जरूर जीतेंगे।

एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने पूसा और कल्याणपुर प्रखण्ड में भी जनसंपर्क अभियान चलाकार लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में एनडीए के पक्ष मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हमारे पास अगले पांच साल का समस्तीपुर के लिए विकास का विजन हैं। आपके एक एक वोट से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। संपूर्ण समस्तीपुर क्षेत्र का विकास होगा उद्योग-धंधे लगेंगे जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा किसानों को सही समय पर फसलों का सही दाम मिलेगा और इस क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।

एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी के पक्ष में समस्तीपुर लोकसभा के शिवाजीनगर प्रखण्ड में आगामी 8 मई को दोपहर 3 बजे से बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोड शो करके जनता से एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी को जीताने की अपील करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान एनडीए के कार्यकर्ताओं ने जनता से सबसे कम उम्र की उम्मीदवार शाम्भवी को चुनाव जीताने और पुनः तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजेश राय‚ सिकन्दर यादव‚ कामरान अहमद‚ रंजीत झा समेत बड़ी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi