कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जयपुर के स्कूल को लेकर वॉर्निंग दे दी है। उन्होंने जयपुर में आशुतोष रांका के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर 48 घंटों के भीतर उस स्कूल को ठीक कराने का काम शुरू नहीं किया जाता और हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वो खुद जयपुर आएंगे. दीपके ने कहा कि वो जयपुर आकर उस स्कूल के आगे बैठ जाएंगे और जब तक स्कूल को ठीक कराने का काम शुरू नहीं होता वहां से नहीं हटेंगे।
जयपुर में स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल
दरअसल, जयपुर के जयपुर जिले के रामपुरा कंवरपुरा गांव में स्कूल के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को बवाल हो गया। आशुतोष रांका के साथ पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को गांववालों ने खदेड़ दिया. कार के शीशे तोड़े गए और आशुतोष रांका के साथ धक्कामुक्की हुई. इस घटना के बाद ही सीजेपी भड़क गई है।
भैंस के तबेले में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था- दीपके
अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “अभी हमने थोड़ी देर पहले देखा कि कैसे आशुतोष और उनकी टीम को बीजेपी के गुंडों ने मारा और पीटा. ये गुंडागर्दी क्यों हुई क्योंकि एक भैंस के तबेले में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था जिसका एक्सपोज आज आशुतोष करने वाला था। मैं ये कहना चाहता हूं कि अगर 48 घंटों के अंदर स्कूल को ठीक कराने का काम शुरू नहीं किया जाता है, उन गुंडों को अरेस्ट नहीं किया जाता है तो मैं खुद जयपुर आऊंगा और उस स्कूल के सामने बैठा रहूंगा जब तक स्कूल को ठीक कराने का काम शुरू नहीं किया जाता। इसके आगे उन्होंने कहा, “आप सभी लोगों से मैं अपील करता हूं कि अगर ये लोग हमारी बात नहीं मानते हैं तो आप सभी लोग जयपुर आइए और हम जयपुर में वैसे ही बैठेंगे जैसे हम जंतर-मंतर पर बैठे हुए थे. पीछे नहीं हटेंगे।
सरकार से सर्कुलर भी वापस लेने की मांग
अभिजीत दीपके ने सरकार से ‘टूटे फूटे स्कूल न दिखाने वाले सर्कुलर’ को भी वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी वालों से खासकर कहना चाहता हूं कि हम चाहे जितने अटैक कर लो, हमले कर लो, हम पीछे नहीं हटेंगे. स्कूल तो हम ठीक कराकर ही रहेंगे।





