“30 जुलाई एलएनएमयू चलो” आंदोलन को लेकर बीएमए कॉलेज में छात्रों की एकजुटता

गोविंद सिंह बने कॉलेज कोऑर्डिनेटर

बहेड़ी। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रस्तावित “30 जुलाई एलएनएमयू चलो” आंदोलन के समर्थन में बुधवार को बीएमए कॉलेज, बहेड़ी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष मिथिलेश यादव और छात्र नेता अंकित सिंह ने की।

बैठक में आंदोलन की रणनीति और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। छात्रों में अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह और एकजुटता दिखाई दी। मौके पर गोविंद सिंह को कॉलेज कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया, जो आंदोलन के कॉलेज स्तर के समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।

बैठक में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और “30 जुलाई को विश्वविद्यालय चलने” का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर मौजूद स्थानीय जननेता अभिषेक बस्कटिया ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “चार साल में पूरी होने वाली डिग्री छह वर्षों तक खींची जा रही है। कॉलेज से विश्वविद्यालय तक दलाली का बोलबाला है, जिससे छात्र हताश हैं। यह आंदोलन छात्रों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाएगा।”

उन्होंने एलएनएमयू प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

माहौल में जोश और बदलाव की मांग साफ दिखी, आंदोलन को लेकर छात्रों का जोश चरम पर है।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    • By TN15
    • August 11, 2026
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश