भारतीय लोकतंत्र की मजबूती नागरिक भागीदारी पर निर्भर : अनिल के एंटोनी

भारतीय संविधान की विशिष्टता उसके मूल सिद्धांतों पर आधारित है : डॉ. देवेंद्र सिंह

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा एवं जागरूकता आज की जरूरत : प्रो. नचिकेता सिंह

श्यामलाल कॉलेज (सांध्य), दिल्ली विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “One Nation, One Election” (एक राष्ट्र, एक चुनाव)रखा गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य संविधान के दायरे में राष्ट्रीय स्तर पर समान चुनाव प्रणाली के प्रभाव,आवश्यकता एवं उसमें निहित व्यवहारिक चुनौतियों पर चर्चा करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ 26 /11 के मुंबई हमले में शहीदों की याद में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुआ।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने अतिथियों के साथ सभी का स्वागत करते हुए अपने स्वागत वक्तव्य में संविधान दिवस के महत्व और इस विषय की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा एवं जागरूक नागरिकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संयुक्त डीन (शैक्षणिक कार्य), दिल्ली विश्वविद्यालय
डॉ. देवेंद्र सिंह ने भारतीय संविधान पर आधारित महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्री का मंचन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान की विशिष्टता, इसके मूल सिद्धांतों और चुनावी ढाँचे की जटिलताओं को किसी भी बड़े बदलाव से पहले उस पर व्यापक चर्चा और सहमति आवश्यकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्री अनिल के एंटोनी ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा पर विस्तृत विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह व्यवस्था लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुचारू बनाने, समय और संसाधनों की बचत करने तथा शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकती है। उन्होंने छात्रों को भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में नागरिक भागीदारी के महत्व पर भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो.आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम के सह–संयोजक रजत चौधरी थे ।
प्रो. प्रशांत कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस आयोजन में सभी विभागों के शिक्षकों, नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्यों और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में गरिमामय उपस्थित रही

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश